फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth pulls out of  PBL to focus on international events

साइना के बाद श्रीकांत ने भी पीबीएल से नाम लिया वापस 

Mon, 25 Nov 2019 06:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth pulls out of  PBL to focus on international events
किदांबी श्रीकांत

साइना नेहवाल के बाद भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और 2020 टोक्यो ओलंपिक पर ध्यान देने के लिए प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के आगामी सत्र से नाम वापस ले लिया है।

विज्ञापन


गुंटूर के 26 साल के इस खिलाड़ी ने बेंगलुरु रैपटर्स को पीबीएल के पिछले सत्र में खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 20 जनवरी से नौ फरवरी तक होने वाले आगामी सत्र में भाग नहीं लेंगे। 
विज्ञापन


श्रीकांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'आगे कड़े टूर्नामेंट है। मुझे पूरी सजगता से उम्मीदों को पूरा करना है। इसलिए, मैं इस वर्ष पीबीएल में नहीं खेलूंगा ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर पर अधिक ध्यान दे पाऊं। बेंगलुरु रैप्टर्स को मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद है आगामी सत्र भी शानदार होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल ने भी अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए खुद को तैयार करने के लिए पीबीएल के आगामी सत्र से नाम वापस ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed