{"_id":"5c8554a4bdec22146f514418","slug":"indian-hopes-dies-after-trisha-and-varshini-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशा और वर्षिनी की सेमीफाइनल में हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
त्रिशा और वर्षिनी की सेमीफाइनल में हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म
Sun, 10 Mar 2019 11:47 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : File
त्रिशा जौली और वर्षिनी विश्वनाथ श्री की जोड़ी की रविवार को सेमीफाइनल में हार के साथ ही बर्लिन में चल रहे जर्मनी जूनियर बैडमिंटन अंडर-19 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।
विज्ञापन
भारतीय जोड़ी को चीन की ग्यू लिजहि और ली यिंगजिंग के हाथों 16-21,14-21 से हार मिली।
त्रिशा और वर्षिनी डेनमार्क की दूसरी वरीय क्रिस्टिनी बुश और एमली स्हुलज को 21-14, 21-18 से हराकर अंतिम चार में पहुंची थीं।
एकल वर्ग में मीराबा लुवांग को क्वार्टर फाइनल और गायत्री गोपीचंद व वैष्णवी जाक्का रेड्डी को अंतिम-16 में हार का सामना करना पड़ा।