{"_id":"5da59b3a8ebc3e93c1261749","slug":"denmark-open-pv-sindhu-beats-gregoria-mariska-22-20-21-18-to-enter-round-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधु-प्रणीत डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में, पारुपल्ली कश्यप बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पीवी सिंधु-प्रणीत डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में, पारुपल्ली कश्यप बाहर
Tue, 15 Oct 2019 03:41 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 15 Oct 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने मंगलवार को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दौर में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का टुनजंग को 22-20, 21-18 हराकर दूसरे दौर में प्रेविश किया। इससे पहले, पारुपल्ली कश्यप थाईलैंड के सिथिकोम थम्मासीन से 13-21, 12-21 से हारकर पहले दौर में बाहर हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु अगस्त में विश्व चैंपियन बनने के बाद पिछले महीने चीन ओपन और कोरिया ओपन में क्रमश: पहले और दूसरे दौर में ही बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन
वहीं, पुरुष एकल मुकाबले में सौरभ वर्मा पहले दौर में नीदरलैंड्स के मुक्केबाज मार्क कालजोऊ से 21-19, 11-21, 17-21 से हार गए।
भारतीय शटलर साई प्रणीत भी अपने पहले दौर के मैच में जीत हासिल कर डेनमार्क ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने चीन के खिलाड़ी लीन डान को 21-14, 21-17 से मात दी।
विज्ञापन