फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   asian games 2018 jakarta palembang badminton saina nehwal pv sindhu live updates

एशियाई खेल 2018: साइना और सिंधु आसानी से क्वार्टरफाइनल में पहुंची

Sun, 26 Aug 2018 07:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 07:18 AM IST
विज्ञापन
asian games 2018 jakarta palembang badminton saina nehwal pv sindhu live updates
pv sindhu
भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल ने जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों में शनिवार को महिला सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में धमाकेदार एंट्री की। भारतीय शटलर ने इंडोनेशिया की फितरियानी को सीधे सेटों में 21-6, 21-14 से मात दी। 
विज्ञापन


28 वर्षीया साइना ने 19 वर्षीया फितरियानी को सिर्फ 31 मिनट में मात दी। साइना ने पहला गेम 13 जबकि दूसरा गेम 18 मिनट में जीता। जीबीके इस्तोरा स्टेडियम में साइना ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और पहले गेम में इंडोनेशियाई शटलर को कोई मौका ही नहीं दिया। मेडल की प्रबल दावेदार साइना ने पहला गेम 21-6 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


दूसरे गेम में इंडोनेशियाई शटलर ने वापसी की और एक समय साइना पर तीन अंक की बढ़त बनाई। मगर भारतीय शटलर ने जोरदार वापसी करते हुए हाफ टाइम तक बढ़त बनाई और फिर जल्द ही ड्राइविंग सीट पर आते हुए दूसरा गेम 21-14 से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव अपडेट़्स

- इसी के साथ सिंधु ने यह मैच 21-12 , 21-15 से जीता और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

- दूसरा सेट भी अपने नाम करने में कामयाब सिंधू, 21-15 से जीतकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

- सिंधू ने मैच में फिर पकड़ी रफ्तार, 18-14 स्कोर के साथ आगे

- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को दो और अकों की बढ़त, स्कोर हुआ 14-12

- इंडोनेशियाई खिलाड़ी की मैच में शानदार वापसी, मैच का स्कोर 13-10

- दूसरे राउंड में भी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर पूरी तरह हावी सिंधू, 8-4 की बढ़त बनाई

- दूसरे सेट में पहला प्वॉइंट लेने में कामयाब सिंधू, 2-1 से आगे

- सिंधु-तुनजुंग के बीच दूसरे सेट के लिए मुकाबला शुरू

- पहला सेट अपने नाम करने में कामयाब सिंधू, 21-12 से दर्ज की जीत

- तुनजुंग के खराब शॉट सिलेक्शन से सिंधू को एक और प्वॉइंट का फायदा, 17-10 से आगे सिंधू

- जीएम तुनजुंग के बेहतरीन स्मैश का सिंधू के पास कोई जवाब नहीं, अभी भी चार अंकों से पीछे इंडोनेशिया

- इंडोनेशियाई खिलाड़ी की मैच में जबर्दस्त वापसी, सिंधू 9-6 से आगे

- मैच की शुरुआत में ही पीवी सिंधू ने बनाई 7 अंकों की बढ़त, 7-1 से आगे सिंधू

18वें एशियाई खेलों में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू और इंडोनेशिया की जीएम तुनजुंग के बीच मैच शुरू


भारतीय पुरुष जोड़ी सात्विक राज और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष डबल्स के प्री-क्वार्टरफाइनल में कोरिया के चोई सोलग्यू व कांग मिनह्यूक से हारकर बाहर हो गई। तीन सेटों के कड़े मुकाबले में भारतीय जोड़ी 17-21, 21-19, 17-21 से हारी।
- भारतीय जोड़ी सात्विक राज और चिराग शेट्टी ने कोरिया के चोई सोलग्यू व कांग मिनह्यूक को दूसरे गेम में 21-19 से मात देकर स्कोर 1-1 से बराबर किया। अब निर्णायक गेम।

- सात्विक राज और चिराग शेट्टी की जोड़ी पहले राउंड में कोरिया के चोई सोलग्यू व कांग मिनह्यूक से 17-21 से हारी।

- फिलहाल भारतीय जोड़ी सात्विक राज और चिराग शेट्टी का मुकाबला कोरिया के चोई सोलग्यू और कांग मिनह्यूक की जोड़ी के खिलाफ चल रहा है। भारतीय जोड़ी इस समय स्कोर में 5-10 से पिछड़ रही है।

साइना ने लगातार तीन अंक लिए और 21-14 से दूसरा गेम व मैच अपने नाम किया।

- साइना ने दो अंक आसानी से हासिल किए और अपनी बढ़त 18-14 के स्कोर के साथ कायम रखी।

- इंडोनेशियाई शटलर ने पीछे की लाइन से साइना की दाएं ओर एक गजब का ड्रॉप शॉट खेलकर अपनी क्षमता दर्शाई। स्कोर में भारतीय शटलर 16-13 की बढ़त पर।

- फितरियानी का दाएं ओर शानदार स्मैश। साइना उसे रोक नहीं सकी। बहरहाल, स्कोर में 15-12 की बढ़त पर साइना।

- साइना नेहवाल ने नेट के पास से बाएं ओर लाइन के पास अच्छा अंक हासिल किया। इसके बाद उन्होंने फितरियानी से गलती कराई और अपनी बढ़त तीन अंकों की कर ली। साइना 14-11 से आगे।

- साइना ने नेट पर गलत ड्रॉप शॉट खेला। फितरियानी ने स्कोर 10-11 किया।

- साइना ने लगाई दहाड़। फितरियानी ने नेट पर शॉट खेला और अंक गंवाया। इसी के साथ साइना ने दूसरे गेम के हाफ टाइम तक 11-9 की बढ़त बनाई।

- साइना की जोरदार वापसी। लगातार दो अंक लिए और अब वह स्कोर में 10-9 से आगे हुई।

- साइना से जजमेंट में गलती हुई। साइड लाइन पर सोचा कि आउट हुई, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्कोर 9-8 से इंडोनेशियाई शटलर के पक्ष में।

- अब साइना वापसी करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने लगातार तीन अंक हासिल किए और बढ़त का फासला कम करके एक कर दिया। साइना 7-8 से पीछे।

- एक अच्छी रैली देखने को मिली, जिसमें साइना ने बाजी मारी। 19 वर्षीया फितरियानी का शटलर पर अच्छा नियंत्रण नहीं और इसका फाइयदा भारतीय शटलर को मिल रहा है। फिलहाल इंडोनेशियाई शटलर स्कोर में 7-4 से आगे।


- साइना का बैकहैंड भी नेट पर जाकर लगा। स्कोर में 3-7 से पिछड़ी भारतीय शटलर।

- साइना नेहवाल से हो रही है चूक। दाएं ओर का शॉट आउट लाइन के बाहर जमाया। स्कोर में 3-6 से पिछड़ती हुईं भारतीय शटलर।

- दूसरे गेम में फितरियानी की जोरदार शुरुआत। साइना पर 4-1 की बढ़त बनाई।

साइना नेहवाल ने पहला गेम 21-6 से विशाल अंतर से जीता। दूसरे हाफ में फितरियानी सिर्फ एक अंक हासिल कर सकी जबकि साइना ने अंतिम दो प्वाइंट आसानी से हासिल किए और पहला गेम अपने नाम किया। इंडोनेशियाई शटलर ने अंतिम दो अंक बैक लॉबी के बाहर जमाकर साइना को गिफ्ट किए।

- साइना नेहवाल ने पहले गेम के दूसरे हाफ में फितरियानी को अंक लेने का अब तक मौका नहीं दिया। स्कोर में 19-5 से आगे साइना।

- ओह!!! गजब का स्मैश। साइना ने बाएं ओर नेट के पास आकर रिटर्न किया और फिर जंप लेकर इंडोनेशियाई शटलर के बाएं ओर जोरदार स्मैश जमाया। दर्शनीय शॉट।

- साइना और फितरियानी के बीच लंबी रैली हुई। इंडोनेशियाई शटलर अपना नियंत्रण खो बैठी और बैक लॉबी के बाहर शॉट खेल बैठीं।

- साइना की जोरदार वापसी। लगातार चार अंक हासिल किए। नेट के पास इंडोनेशियाई शटलर को खूब किया परेशान। पहले गेम के हाफ टाइम तक साइना 11-5 की बढ़त पर।

- साइना ने नेट पर खेल दिया ड्रॉप शॉट। स्कोर 7-5 से भारतीय शटलर के पक्ष में।

- साइना नेहवाल ने इंडोनेशियाई शटलर को गलती करने पर मजबूर किया। फितरियानी ने शटल बैक लॉबी के बाहर मारी। भारतीय शटलर 7-4 की बढ़त पर।

- साइना नेहवाल ने मैच में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने तीन अंकों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की और स्केर 5-2 से अपने पक्ष में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed