{"_id":"5b82429842c792465e1e939b","slug":"asian-games-2018-jakarta-palembang-badminton-saina-nehwal-and-pv-sindhu-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना-सिंधु ने देश के लिए पक्के किए दो पदक, सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना-सिंधु ने देश के लिए पक्के किए दो पदक, सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
pv sindu and saina nehwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन के महिला सिंगल्स ईवेंट में देश के लिए दो पदक पक्के किए। साइना-सिंधु ने अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जी दर्ज कर सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
विज्ञापन
बता दें कि एशियाई खेलों में पहली बार बैडमिंटन में देश की महिला शटलर सेमीफाइनल में पहुंची है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में थाईलैंड की खिलाड़ियों को हराया। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साइना नेहवाल ने जहां थाईलैंड की नित्चाओन जिंदापोल को 21-16, 21-18 से हराया था। वहीं दूसरा सेमीफाइनल पीवी सिंधु ने थाईलैंड की ही नित्चाओन जिंदापोल को 2-1( 21- 13 16-21, 21-11 ) से हराकर जीता
विज्ञापन
याद हो कि सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को 35 मिनट चले मुकाबले में 21-12, 21-15 से मात दी। वहीं साइना नेहवाल ने भी एक अन्य स्थानीय और दुनिया की 40वें नंबर की खिलाड़ी फित्रियानी फित्रियानी को 21-6, 21-14 से मात दी थी।
विज्ञापन
लाइव अपडेट्स
- तीसरे सेट में सिंधु ने मारी बारी, जिंदापोल को 21- 13 से हराया
- सेमीफाइनल में पहुंचने से दो अंक दूर पीवी सिंधु
- जिंदापोल का सिंधु पर हमला जारी, 15-12 से आगे सिंधु
- सिंधु की मैच मैच शानदार वापसी, 11-7 से आगे भारत
- जिंदापोल की लगातार तीन गलती से सिंधु को बढ़त, 7-7 से बराबर स्कोर
- सिंधु पर फिर हावी जिंदापोल, 5-3 से पिछड़ी सिंधु
- तीसरे सेट के पहले दो प्वॉइंट सिंधु के नाम, 2-1 से आगे भारत
- सिंधु-जिंदापोल के बीच तीसर सेट शुरू
-थाई शटलर ने दिखाया दम, पीवी सिंधु के खिलाफ जीता दूसरा सेट, 21-16 से मारा मौदान
- दूसरे सेट में सिंधु पर हावी जिंदापोल,18-16 से आगे थाई शटलर
- सिंधु-जिंदापोल के बीच कड़ा घमासान जारी, 14-13 की लीड से आगे निकली जिंदापोल
- थाई शटलर की बेहतरीन वापसी, 7-7 से बराबर मैच का स्कोर
- सिंधु की लीड बरकरार, 6-3 से अभी भी आगे
- सिंधु-जिंदापोल के बीच दूसरे सेट के लिए जंग शुरू, भारत ने प्वॉइंट लेकर खोला खाता, 3-0 से आगे भारत
- पहला सेट जीतने में कामयाब पीवी सिंधु, 21-11 से मारा मैदान
- पहला सेट अपने नाम करने के करीब सिंधु, दो प्वॉइंट्स की दरकार
- जिंदापोल के खिलाफ सिंधु की लीड बरकरार, 15-9 से अभी भी आगे
- पीवी सिंधु के ड्रॉप शॉट का जिंदापोल के पास कोई जवाब नहीं, 9-7 से आगे
- जिंदापोल की शानदार वापसी, 4-4 से बराबर हुआ स्कोर
- थाई शटलर जिंदापोल पर सिंधु की शुरुआती बढ़त, 4-1 से आगे
साइना के बाद सिंधु के सामने सेमीफाइनल की चुनौती, सामने है थाईलैंड की नित्चाओन जिंदापोल
- सेमीफाइनल में पहुंची साइना, थाई शटलर को 21-16, 21-18 से दी मात
- दूसरा सेट जीतने के करीब साइना नेहवाल, मैच का स्कोर 18-14
- दूसरे सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर, 15-11 से साइना आगे
- इंतेनोन रत्चानोक वापसी करने की फिराक में, 10-8 से अभी भी भारत आगे
- दूसरे सेट में भी थाई शटलर पर हावी साइना, 7-3 से बनाई बढ़त
- इंतेनोन रत्चानोक से फिर आगे निकली साइना, स्कोर हुआ 4-1
दूसरा सेट हुआ शुरू, इंतेनोन रत्चानोक ने लिया पहला प्वॉइंट
- साइन नेहवाल के नाम रहा पहला सेट, थाईलैंड की नित्चाओन जिंदापोल को 21-18 से हराया
- पहला सेट जीतने के करीब साइना, स्कोर हुआ 20-18
- मैच में पूरे उत्साह के साथ खेल रही साइना, मैच का स्कोर 18-18
- निर्णायक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला, कोर्ट में साइना का हमला जारी
- साइना ने पहले सेट में फिर की वापसी, स्कोर 17-14
- पहला सेट जीतने के करीब इंतेनोन रत्चानोक, स्कोर हुआ
- साइना नेहवाल की मैच में जबर्दस्त वापसी, 16-10 से अभी भी ली कर रही थाई शटलर
- भारतीय शटलर पर पूरी तरह हावी थाईलैंड की इंतेनोन रत्चानोक, मैच का स्कोर 12-3
- साइना की मैच में खराब शुरुआत, 8-3 से पिछड़ीं