फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   asian games 2018 badminton pv sindhu vs vu thi trang live updates

Asian Games Live: सिंधु को पहला मैच जीतने के लिए बहाना पड़ा पसीना, ट्रांग ने बढ़ा दी थी धड़कनें

Thu, 23 Aug 2018 01:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018 badminton pv sindhu vs vu thi trang live updates
पीवी सिंधू
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को गुरुवार को महिला सिंगल्स के अपने पहले मैच में गजब का संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, तीसरी वरीय सिंधु ने धैर्य रखा और विएतनाम की वु थी ट्रांग को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 21-10, 12-21, 23-21 से मात दी। 
विज्ञापन


भारतीय शटलर ने विएतनाम की शटलर को रोमांचक मुकाबले में 58 मिनट के समय में मात दी। इस जीत के साथ ही सिंधु ने प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

सिंधु ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम महज 11 मिनट में 21-10 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में ट्रांग ने भारतीय शटलर को कोई मौका नहीं दिया और 17 मिनट में 21-12 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


तीसरे गेम में भी दोनों शटलर्स के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। सिंधु ने एक समय चार अंक की बढ़त हासिल करते हुए स्कोर 15-11 कर दिया था। मगर ट्रांग ने जोरदार वापसी की और देखते ही देखते स्कोर 18-18 की बराबरी पर पहुंच गया। दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिल रही थी और स्कोर 20-20 से बराबर हो गया। सिंधु ने अंतिम पलों में अपना धैर्य नहीं खोया और कड़ा मुकाबला जीतने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव अपडेट्स

- और कड़े संघर्ष के बाद जीतने में सफल हुईं सिंधु। तीसरा गेम 23-21 से जीता। अब वह अंतिम-16 में प्रवेश कर चुकी हैं। 

- मैच प्वाइंट सिंधु के पास। 22-21 से आगे।

- पहले सिंधु फिर ट्रांग। दोनों ने एक-एक अंक हासिल किया और स्कोर 21-21 की बराबरी पर।

- नहीं.... ट्रांग ने स्कोर 20-20 से बराबर किया। यह क्या हो रहा है। सिंधु को पहले ही मैच में कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।

- सिंधु के लिए गेम प्वाइंट। स्कोर में 20-19 की बढ़त पर।

- यह मैच बेहद रोमांचक बन चुका है। दोनों ही शटलर्स का स्कोर 19-19 की बराबरी पर है।

- अरे ये क्या... ट्रांग ने वापसी करते हुए लगातार तीन अंक हासिल किए और स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया।

- सिंधु ने लगातार दो अंक हासिल किए और मैच जीतने से वह केवल तीन अंक दूर। स्कोर में 18-15 से आगे।

- ट्रांग ने लगातार तीन अंक हासिल किए। सिंधु को गलती करने पर मजबूर किया। अब दोनों के बीच अंकों का अंतर सिर्फ एक बचा। सिंधु 16-15 से आगे।

- ट्रांग ने दो अंक जुटाए और अपनी वापसी के संकेत दिए। सिंधु 16-14 की बढ़त पर।

- भारतीय शटलर के चार अंक की बढ़त बरकरार। सिंधु स्कोर में 16-12 से आगे।

- सिंधु अब ट्रांग को कोई मौका नहीं दे रही हैं और लगातार 4 अंक हासिल करने के बाद 14-11 की बढ़त बनाई।

- हाफ टाइम के बाद सिंधु ने की जोरदार वापसी। लगातार दो अंक हासिल किए और 12-11 की बढ़त बनाई।

- विश्वास करना बहुत मुश्किल। विश्व की शीर्ष शटलर विएतनाम की खिलाड़ी के सामने संघर्ष कर रही है। तीसरे गेम के हाफ टाइम तक सिंधु 10-11 से पिछड़ती हुईं।

- ट्रांग ने फिर किया कमाल। लगातार दो अंक हासिल करते हुए स्कोर 9-9 से किया बराबर।

- सिंधु ने सुधारी अपनी गलती और लगातार दो अंक हासिल किए। अब भारतीय शटलर स्कोर में 9-7 की बढ़त पर।

- जिसका डर था वही हुआ। भारतीय शटलर की गलतियों का फायदा उठाकर ट्रांग ने स्कोर 7-7 से बराबर किया।

- ट्रांग ने की जोरदार वापसी। तीन अंकों से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए लगातार दो अंक हासिल किए और स्कोर 6-7 किया।

- सिंधु ने बढ़त बनाकर भारतीय खेमे को किया खुश। स्कोर में 6-4 की बढ़त पर भारतीय शटलर।

- लय में लौटती हुई सिंधु। लगातार तीन अंक हासिल करके 5-3 की बढ़त बनाई।

- भारतीय शटलर ने लगातार दो अंक हासिल किए। स्कोर में 4-3 की बढ़त बनाई।

- विएतनाम की शटलर सिंधु के लिए पहेली बनती जा रही हैं। फिर एक अंक से पिछड़ी। स्कोर में सिंधु 2-3 से पीछे।

- तीसरे गेम में सिंधु ने 2-1 की बढ़त बनाई। क्या इस गेम में वह अपनी लय हासिल करेंगी। 

- सिंधु को दूसरे गेम में झेलनी पड़ी शिकस्त। ट्रांग ने 21-12 से दूसरा गेम किया अपने नाम। अब निर्णायक गेम में सिंधु को दिखाना होगा अपना जलवा।

- एक और गलती। सिंधु ने ड्रॉपशॉट खेलने में गलती की, जिसमें वह पिछले कुछ समय से दक्षता हासिल करती जा रही हैं। भारतीय खेमा चिंतित।

- सिंधु अपनी लय खोती नजर आ रही हैं। वह इस समय ट्रांग से 11-17 से पिछड़ती हुईं।

- सिंधु को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलता हुआ। पूरे कोर्ट में इंडिया...इंडिया के नारे की गूंज फैली हुई।

- सिंधु का जादू फेल होता दिख रहा है। पहला गेम सिर्फ 11 मिनट में जीतने के बाद दूसरे गेम में वह पांच अंक से पिछड़ रही हैं। सिंधु 10-15 से पिछड़ती हुईं। क्या निर्णायक गेम खेलने की जरूरत पड़ेगी?


- ट्रांग ने सिंधु से गलती कराई। लगातार दो अंक लेकर अपनी बढ़त दोबारा तीन अंक की। स्कोर में विएतनाम की शटलर 13-10 से आगे।

- भारतीय शटलर लय में लौटी। लगातार दो अंक हासिल करते हुए बढ़त का अंतर सिर्फ एक अंक किया। सिंधु स्कोर में 10-11 से पिछड़ती हुईं।

- इस पर विश्वास करना मुश्किल, लेकिन यह सच है। दूसरे गेम के हाफ टाइम तक विएतनाम की ट्रांग ने सिंधु पर 11-8 की बढ़त बनाई। सिंधु को जोरदार वापसी करना होगी।

- ट्रांग इस समय सब सही कर रही हैं। वह सिंधु पर दबाव बनाने में कामयाब हो रही हैं। विएनाम की शटलर ने 10-7 की बढ़त बनाई।

- क्या आप विश्वास करेंगे? विएतनाम की शटलर ने सिंधु के खिलाफ बढ़त हासिल की। सिंधु 6-8 से पिछड़ती हुईं।

- ट्रांग दूसरे सेट में सिंधु को कड़ी टक्कर दे रही हैं। स्कोर फिलहाल 5-5 की बराबरी पर पहुंचा।

- दूसरे गेम में दोनों शटलर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। स्कोर 2-2 से बराबर।

- सिंधु की गजब शुरुआत, सिर्फ 11 मिनट में पहला गेम 21-10 से अपने नाम किया।

- सिंधु ने विएतनामी शटलर को कुछ मौके जरूर दिए, लेकिन उनके पास 11 गेम प्वाइंट्स बचे हैं।

- विएतनाम की शटलर मुकाबले में कहीं नहीं दिख रहीं। भारतीय शटलर ने 14-8 की बढ़त बनाई।

- सिंधु की धमाकेदार शुरुआत। पहले गेम के हाफ टाइम तक 11-5 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed