फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton Asia Championship: Win over Hong Kong keeps India's hopes alive, Team India won the second match 3-2

Badminton Asia Championship: हॉन्गकॉन्ग पर जीत से भारत की उम्मीदें कायम, दूसरा मुकाबला 3-2 से जीता

Thu, 17 Feb 2022 10:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शाह आलम (मलयेशिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शाह आलम (मलयेशिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Feb 2022 10:24 PM IST
सार

Badminton Asia Championship: विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी ली च्युक यीयू को 35 मिनट में 21-19 21-10 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन
Badminton Asia Championship: Win over Hong Kong keeps India's hopes alive, Team India won the second match 3-2
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन की अगुआई में भारतीय पुरुष टीम ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा। भारत के लिए इंडिया ओपन विजेता लक्ष्य, मिथुन मंजूनाथ तथा हरिहरन ए और रूबेन आर की युगल जोड़ी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी ली च्युक यीयू को 35 मिनट में 21-19 21-10 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। लाउ च्युक हिम और ली चुन हेई रेगिनाल्ड ने युगल मुकाबले में मनजीत सिंह ख्वेराकपम और डिंकू सिंह कोंथोजम की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में 20-22 21-15 21-18 से हराकर हॉन्गकॉन्ग को 1-1 से बराबरी दिला दी। 
विज्ञापन


किरण जॉर्ज को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद चेन यिन चेक के खिलाफ 13-21 21-17 9-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे हांगकांग ने 2-1 की बढ़त बना ली। हरिहरन और रूबेन ने हालांकि चाउ हिन लोंग और ल्यू चुन वेई को 21-17 21-16 से हराकर भारत को बराबरी दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैयद मोदी सुपर 300 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे मंजूनाथ ने इसके बाद जेसन गुनावन को कड़े मुकाबले में 21-14 17-21 21-11 से हराकर भारत की 3-2 से जीत सुनिश्चित की। भारतीय महिला टीम को भी अपने पहले मैच में मलयेशिया के खिलाफ 2-3 से हार झेलनी पड़ी थी। टीम अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को गत चैंपियन जापान से भिड़ेगी।

नॉकआउट के लिए इंडोनेशिया पर जीत जरूरी
कोरिया के खिलाफ पहले मैच में 0-5 की करारी हार से हालांकि टीम की नॉकआउट में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है। भारत अभी एक जीत और एक हार के साथ ग्रुप ए में हांगकांग से ऊपर तीसरे स्थान पर है। ग्रुप ए से अभी गत चैंपियन इंडोनेशिया और कोरिया नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ में आगे चल रहे हैं। 


नॉकआउट में जगह बनाने के लिए भारत को अब शुक्रवार को गत चैंपियन इंडोनेशिया को हराना होगा और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ कोरिया की हार की दुआ करनी होगी। भारत और कोरिया दोनों ने अभी एक मुकाबला जीता और एक गंवाया हैं। दोनों टीम अगर शुक्रवार को जीत दर्ज करती हैं तो फिर देखा जाएगा कि किस टीम ने अधिक मैच और गेम जीते तथा हारे हैं और इस मामले में कोरिया आगे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed