{"_id":"b911cdcbe4807440c7d67b4490f04f46","slug":"awadhe-warriors-defeat-pune-pistons-both-book-in-last-4-place-in-ibl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधू की एक और बड़ी जीत, सेमीफाइनल में अवध और पुणे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सिंधू की एक और बड़ी जीत, सेमीफाइनल में अवध और पुणे
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू ने विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी जूलियन शेंक को इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में हराकर तहलका मचा दिया।
विज्ञापन
सोमवार को अवध वॉरियर्स की खिलाड़ी सिंधू ने महिला एकल में पुणे पिस्टंस की खिलाड़ी शेंक को 21-20, 21-20 से शिकस्त देकर टीम को अहम बढ़त दिलाई।
इस मुकाबले में लखनऊ की टीम अवध वॉरियर्स ने पुणे पिस्टंस को 3-2 से हराकर जीत हासिल की। इसके साथ ही वॉरियर्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं हार के बावजूद पुणे भी अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहा।
विज्ञापन
इससे पहले पुरुष एकल में श्रीकांत ने पुणे के सौरभ वर्मा को 21-18, 21-16 से हराकर अवध की जीत से खाता खोला था। इसके बाद पुरुष डबल्स में मार्किस किडो और मैथियास बोए की जोड़ी ने पुणे पिस्टंस के अरुण विष्णु और सनावे थॉमस की जोड़ी को 21-15, 21-16 से हराकर अवध वॉरियर्स को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
लेकिन पुरुष एकल के दूसरे मैच में पुणे के न्यूगेन तिएन मिन्ह ने वॉरियर्स के गुरुसाई दत्त को 21-12, 21-18 से हराकर टीम को पहली जीत दिलाई।