{"_id":"24843940-1a12-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"australian-cycling-vice-president-accused-of-doping-confession","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई उपाध्यक्ष ने कबूला डोपिंग का आरोप","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ऑस्ट्रेलियाई उपाध्यक्ष ने कबूला डोपिंग का आरोप
ब्रिसबेन/खेल डेस्क
Updated Fri, 19 Oct 2012 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन अमेरिका के लांस आर्मस्ट्रांग के डोपिंग में कथित तौर पर शामिल होने के आरोपों के प्रकाश में आने के बाद साइकिलिंग ऑस्ट्रेलिया के उपाध्यक्ष स्टीफन होज ने भी अपने कैरियर के दौरान डोपिंग में शामिल होने का जुर्म कबूल किया है। आरोप कबूलने के बाद होज ने अपने उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
1996 तक साइकिलिंग से जुड़े रहे होज ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वह अपनी गलतियों के कारण इस खेल को प्रभावित नहीं करना चाहते हैं। इससे पहले सीए के अधिकारी मैट व्हाइट को आर्मस्ट्रांग के यूएस पोस्टल टीम में अपने कैरियर के दौरान प्रतिबंधित दवाएं लेने का जुर्म कबूलने के बाद बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन