{"_id":"673f774327da3fc3160d55ae","slug":"australia-reached-the-davis-cup-semi-finals-for-the-third-consecutive-time-defeating-america-2-1-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Davis Cup: ऑस्ट्रेलिया लगातार तीसरी बार डेविस कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, अमेरिका को 2-1 से हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Davis Cup: ऑस्ट्रेलिया लगातार तीसरी बार डेविस कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, अमेरिका को 2-1 से हराया
Thu, 21 Nov 2024 11:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:39 PM IST
सार
मैट एबडेन अैर जॉर्डन थाम्पसन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बेन शेल्टन और टॉमी पॉल की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम अमेरिका
- फोटो : @DavisCup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका को 2-1 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष डेविस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों एकल में 1-1 की बराबरी के बाद युगल में नतीजा निकला। मैट एबडेन अैर जॉर्डन थाम्पसन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बेन शेल्टन और टॉमी पॉल की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया। ऑस्ट्रेलिया 28 बार डेविस कप टेनिस का चैंपियन रहा है। अब उसकी टक्कर गत विजेता इटली और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी। अन्य सेमीफाइनल नीदरलैंड और जर्मनी के बीच होगा।
इससे पहले शुरुआती एकल में ऑस्ट्रेलिया के थानासी ने चार मैच प्वाइंट बचाते हुए बेन शेल्टन को 6-1, 4-6, 7-6 (14) से हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। उसके बाद यूएस ओपन के उपविजेता फ्रिट्ज दुनिया के नौवें नंबर के डि मिनोर को 6-3 , 6-4 से हराकर अमेरिका को बराबरी पर ले आए।
विज्ञापन
इससे पहले शुरुआती एकल में ऑस्ट्रेलिया के थानासी ने चार मैच प्वाइंट बचाते हुए बेन शेल्टन को 6-1, 4-6, 7-6 (14) से हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। उसके बाद यूएस ओपन के उपविजेता फ्रिट्ज दुनिया के नौवें नंबर के डि मिनोर को 6-3 , 6-4 से हराकर अमेरिका को बराबरी पर ले आए।
विज्ञापन