फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games Postponed: Now Indian players will start preparations again, this is the reaction of Sreejesh and swimmer Sajan, players reaction on asian games 2022 postponed

Asian Games Postponed: अब नए सिरे से तैयारियों में जुटेंगे भारतीय खिलाड़ी, श्रीजेश और तैराक साजन की ये रही प्रतिक्रिया

Sat, 07 May 2022 02:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 May 2022 02:38 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की दावेदार है। यहां स्वर्ण जीतने वाली पुरुष और महिला हॉकी टीम को 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे प्रवेश मिलना है।

विज्ञापन
Asian Games Postponed: Now Indian players will start preparations again, this is the reaction of Sreejesh and swimmer Sajan, players reaction on asian games 2022 postponed
एशियन गेम्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने स्पष्ट किया है कि स्थगित हुए एशियाई खेलों के नाम और प्रतीक चिह्न में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ओसीए ने सिर्फ एशियाई खेलों को ही नहीं टाला है बल्कि इस वर्ष 20 से 28 दिसंबर को शांतोऊ (चीन) में होने वाले यूथ एशियाई खेलों को ताशकंद (उजबेकिस्तान) भेज दिया है। अब यह खेल 2025 में ताशकंद में होंगे। अन्य देशों के खिलाड़ियों की तरह एशियाई खेलों के टलने से भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की दावेदार है। यहां स्वर्ण जीतने वाली पुरुष और महिला हॉकी टीम को 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे प्रवेश मिलना है। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश का कहना है कि खेलों का टलना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन चीन की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऐसा होने की उम्मीद थी। बावजूद इसके वह इसे सकारात्मक ढंग से लेंगे, क्यों कि टीम को तैयारियों का अधिक मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन

श्रीजेश ने कहा सकारात्मक ढंग से लेंगे खेलों का स्थगन
 श्रीजेश का कहना है कि उन्हें टूर्नामेंटों के स्थगित होने का अनुभव हो चुका है। टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी ऐसा हुआ था, इसलिए वह और टीम जानती है कि चीजों को किस तरह आकार लेना है। सकारात्मक पहलू यह है कि एशिया कप, बेल्जियम में होने वाले प्रो लीग मैच, राष्ट्रमंडल खेल और अगले वर्ष होने वाले हॉकी विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट एक के बाद एक होने हैं। अभी एशियाई खेलों की तिथियों की घोषणा होना बाकी है ऐसे में उनके पास इन खेलों की तैयारियां करने का काफी मौका है।

वहीं अखिल भारतीय टेनिस संघ (आईटा) के सचिव अनिल धूपर का कहना है कि खेलों का स्थगित होना उनके लिए फाएदेमंद है। एशियाई खेल और नार्वे के खिलाफ होने वाले डेविस कप टाई में सिर्फ सात दिन का अंतर था। ऐसे में उनके खिलाड़ी दो बड़े इवेंट में भाग लेने से पहले दबाव में नहीं आएंगे। अब वे दोनों ही जगह अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम को उतार सकेंगे। डेविस कप टाई 16-17 या 17-18 सितंबर को होना है।
विज्ञापन

खेल स्थगित होना तैराक साजन के लिए बड़ा झटका
तैराक साजन प्रकाश का कहना है कि अब उन्हें फिर से अपनी तैयारियों का खाका खीचना होगा। अब उन्हें एक और साल के लिए अन्य कंपटीशनों के साथ तैयारियां करनी होंगी। यह उन्हें प्रभावित करेगा। जो तैराक अपनी तैयारियां ओलंपिक तक तैयार करते हैं यह उनके लिए ठीक है, लेकिन जो तैराक एशियाई खेलों को ध्यान में रख तैयारियों का खाका खीचते हैं, उनके लिए खेलों का स्थगित होना बहुत बड़ा झटका है। अब उन्हें फिर से वही तैयारियां करनी होंगी जो वह अब तक करते आ रहे थे। वहीं हांगझोऊ चीन के झेजियांग प्रांत की राजधानी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार झेजियांग में तीन हजार एक सौ 24 संक्रमित अब तक पाए जा चुके हैं।  
विज्ञापन

कोरोना के कारण चीन में होने वाले एशियाई खेल टले
चीन के शहर हांगझोऊ में 10 से 25 सितंबर को होने वाले 19वें एशियाई खेल स्थगित कर दिए गए हैं। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोजकों और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने मिलकर यह फैसला लिया है। खेलों की अगली तिथियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। ताशकंद में शुक्रवार को ओसीए के कार्यकारी मंडल ने स्थितियों की समीक्षा के बाद वर्तमान परिस्थितियों में खेलों को स्थगित करना उचित समझा। ओलंपिक के बाद दुनिया के सबसे बड़े बहुस्पर्धी खेलों में 44 देशों के तकरीबन 11 हजार खिलाड़ियों को 40 खेलों की 61 स्पर्धाओं में भाग लेना है।  

खेलों के स्थगन को आईओए ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
इन खेलों के आयोजन पर अनिश्चितता के बादल शंघाई में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद छाने लगे थे। हांगझोऊ की दूरी शंघाई से महज 175 किलोमीटर है। ऐसे में आयोजकों के लिए तय समय पर इन खेलों का आयोजन चुनौती बन गया था। ओसीए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चीन ओलंपिक कमेटी (सीओसी), हांगझोऊ एशियाई खेल आयोजन समिति (एचएजीओसी) और ओसीए कार्यकारी मंडल के बीच लंबी मंत्रणा के बाद 19वें एशियाई खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

बयान में यह भी कहा गया कि खेलों की नई तिथियों की घोषणा ओसीए, सीओसी और एचएजीओसी की सहमति के बाद निकट भविष्य में की जाएगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने एशियाई खेलों के स्थगन को भारतीय खिलाड़ियों के लिए झटका बताया है। आईओए के महासचिव राजीव मेहता का कहना है कि किसी भी खेल का स्थगित होना खिलाड़ियों के लिए दुर्भाग्यूपर्ण होता है।

खेलों की नई तिथियों तक उनकी उम्र बढ़ेगी। ज्यादातर खिलाड़ी इन खेलों की तैयारियां शुरु कर चुके हैं। आईओए की संवेदनाएं उनके साथ हैं। हालांकि भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का कहना है कि खेलों का स्थगन दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों को अब तैयारियों के लिए ज्यादा समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed