फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games-Bound Distance Runner Abhishek Pal Served Notice by NADA Over Alleged Doping Violation

एशियन गेम्स: एशियाई खेलों के लिए चुने गए धावक अभिषेक पाल को नाडा का नोटिस, डोपिंग मामले से बढ़ी मुश्किलें

Sat, 29 Aug 2026 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Aug 2026 09:08 AM IST
सार

एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में चुने गए लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को कथित डोपिंग उल्लंघन के मामले में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस जारी किया है। हालांकि, नाडा ने अभी पाल पर अस्थायी निलंबन नहीं लगाया है। उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ की बेहद कम मात्रा मिलने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Asian Games-Bound Distance Runner Abhishek Pal Served Notice by NADA Over Alleged Doping Violation
अभिषेक पाल - फोटो : Twitter

विस्तार

एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में चुने गए लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को डोपिंग उल्लंघन के कथित मामले में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस जारी किया है। नाडा ने हालांकि अभी तक उनके खिलाफ अस्थायी निलंबन नहीं लगाया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पाल के डोप नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ की बेहद कम मात्रा पाई गई है। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि नाडा ने इसी आधार पर पाल को नोटिस भेजा है। यह भी माना जा रहा है कि पाया गया पदार्थ महिलाओं में प्रजनन क्षमता से जुड़ी किसी दवा का हो सकता है।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ का पाया जाना अपने आप में चौंकाने वाला है और उम्मीद है कि पाल इस मामले की जांच की मांग के लिए नाडा का रुख करेंगे। जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 72 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में पाल को 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ के लिए जगह मिली है।उनके लिए डोपिंग मामले के चलते एशियाई खेलों में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है। पाल मामले का जल्द समाधान कराने के लिए नाडा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में भी प्रशिक्षण ले चुके पाल ने जून में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10,000 मीटर में स्वर्ण और 5000 मीटर में रजत पदक जीता था। इससे पहले वह 2023 एशियाई चैंपियनशिप में 10,000 मीटर दौड़ का कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed