फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Squash Indian Team Womens And Mens Semifinal match results medals highlights scorecard Bronze

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता कांस्य पदक, पुरुष टीम सेमीफाइनल में मलयेशिया से भिड़ेगी

Thu, 01 Oct 2026 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 Oct 2026 02:02 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में भारत को हांगकांग के खिलाफ 1-2 से हार मिली। अनाहत सिंह की हार के बाद तन्वी खन्ना ने मुकाबला बराबर किया, लेकिन निर्णायक मैच में जोशना चिनप्पा की हार से भारत फाइनल में नहीं पहुंच सका।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Squash Indian Team Womens And Mens Semifinal match results medals highlights scorecard Bronze
जोशन चिनप्पा - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। हालांकि, टीम को सेमीफाइनल में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हार 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम सेमीफाइनल में मलयेशिया का सामना करेगी।
विज्ञापन


भारतीय महिला स्क्वैश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही
सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय महिला स्क्वैश टीम के लिए अच्छी नहीं रही। अनाहत सिंह ने चान सिन युक के खिलाफ शानदार शुरुआत की और पहले दो गेम जीते। अनाहत ने पहला गेम 11-9 और दूसरा गेम 11-8 से अपने नाम किया। हालांकि, इसके बाद चान सिन ने शानदार वापसी की और उन्होंने अगले तीन गेम जीतकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


तन्वी ने कराई थी वापसी
तीसरा गेम चान सिन ने 11-6 से जीता, तो चौथे गेम को 13-11 और पांचवें गेम को 12-10 से जीता। इस जीत के साथ हॉन्गकॉन्ग ने मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, इसके बाद तन्वी खन्ना ने भारतीय टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। उन्होंने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली खिलाड़ी ली का यी को बेहतरीन वापसी करते हुए हराया। पहले गेम में तन्वी को 4-11 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तन्वी ने वापसी की और अगले तीनों गेम जीतकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। तन्वी ने दूसरा गेम 13-11, तीसरा गेम 11-9 और 13-11 से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनप्पा को भी मिली हार
निर्णायक मुकाबले में जोशना चिनप्पा ने निराश किया और वह हो त्जे लोक के खिलाफ हार गईं। हो त्जे ने पहला गेम 11-4 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में भी हॉन्गकॉन्ग की खिलाड़ी का दबदबा रहा और उन्होंने गेम को 11-7 से जीता। हो त्जे तीसरे गेम में भी हावी नजर आईं और उन्होंने 11-9 से जीतकर हांगकांग को फाइनल का टिकट दिलाया।


कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष
वहीं, भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश में यह चौथा मेडल है। इससे पहले, भारत व्यक्तिगत स्पर्धा में अभय सिंह और अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था, जबकि मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार की जोड़ी सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed