{"_id":"6abe1819574f8ea8a30723a4","slug":"indian-archer-ganesh-mani-ratnam-thirumuru-wins-bronze-medal-at-asian-games-in-men-s-individual-compound-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: गणेश ने पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक, चिकिथा क्वार्टर फाइनल में हारीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स: गणेश ने पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक, चिकिथा क्वार्टर फाइनल में हारीं
Thu, 01 Oct 2026 01:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:51 PM IST
सार
भारतीय कंपाउंड तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने गुरुवार को पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता। उनकी सफलता के बाद तीरंदाजी में भारत के पदकों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
गणेश मणि रत्नम
- फोटो : X
विस्तार
भारतीय कंपाउंड तीरंदाज गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने गुरुवार को एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। बुधवार को स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम का हिस्सा रहे गणेश ने स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर होने के बाद कांस्य पदक के मुकाबले में वियतनाम के कोंग डुक डांग को 149-144 से हराया।
विज्ञापन
कांस्य पदक मुकाबले में गणेश का शानदार प्रदर्शन
भारत के 20 वर्षीय तीरंदाज ने कांस्य पदक के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 14 तीर 10 अंक पर लगाए। गणेश को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम जोंगहो के खिलाफ 144-148 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारतीय तीरंदाज मुमकाबले में पिछड़ता रहा और अंततः 29-30, 29-30, 29-28, 29-30, 28-30 से हार गया। गणेश ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चीह लुन चेन को 148-138 से हराया था। गणेश ने सभी पांच सीरीज में जीत दर्ज की। उनका स्कोर 29-28, 29-28, 30-29, 30-26, 30-27 रहा। उन्होंने शुरुआती दो सीरीज में केवल दो बार नौ अंक का निशाना लगाया जिसके बाद लगातार 10 अंक के निशाने साधे।

चिकिथा पदक से चूकीं
वहीं, चिकिथा तनीपार्थी हालांकि कंपाउंड वर्ग में पदक की हैट्रिक बनाने से चूक गईं। उन्होंने बुधवार को महिला टीम और मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। हालांकि अंतिम आठ के मुकाबले में उन्हें इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरीफाह के हाथों 143-144 (29-30, 29-30, 29-29, 29-26, 27-27) से हार का सामना करना पड़ा। चिकिथा क्वार्टर फाइनल में लय हासिल नहीं कर सकीं और पांच चरण में से केवल एक चरण ही जीत पाईं। पांचवें चरण के पहले शॉट में आठ अंक हासिल करने का चिकिता को खामियाजा भुगतना पड़ा और अंततः उन्होंने एक अंक के अंतर से मुकाबला गंवा दिया।
भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन टीम इवेंट में तीन गोल्ड मेडल और व्यक्तिगत इवेंट में एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ किया। आइची-नागोया 2026 में व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट्स की दोनों कैटेगरी में भारत हांगझोऊ 2023 में जीते गए अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने में नाकाम रहा। पिछले एशियन गेम्स में भारतीय कंपाउंड तीरंदाज ने सभी पांच गोल्ड मेडल जीते थे।