{"_id":"6abe050d63ce439b94061d6c","slug":"india-vs-pakistan-hockey-live-score-asian-games-2026-semi-finals-ind-vs-pak-hockey-match-today-result-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Hockey Live Score: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, पाकिस्तान पर ली 3-0 की बढ़त; सुखजीत ने दागा गोल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
IND vs PAK Hockey Live Score: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, पाकिस्तान पर ली 3-0 की बढ़त; सुखजीत ने दागा गोल
Thu, 01 Oct 2026 01:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:37 PM IST
सार
India vs Pakistan Asian Games Semi-Finals Hockey Live Score Updates: भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच हो रहा है। दोनों टीमें स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचने और एशियाड में पदक पक्का करने से एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सामना हो रहा है। गत चैंपियन भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और उसने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाल के वर्षों में भारत का प्रदर्शन दमदार रहा है। दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है और फिलहाल दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है। भारत ने पहले क्वार्टर में दो गोल दागे और अब सुखजीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया है।
पहले क्वार्टर से बनाया दबाव
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही क्वार्टर से दबाव बनाना शुरू किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी पर गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया है। इससे पहले भारत को चार बार गोल करने के मौके मिले थे, लेकिन टीम इससे चूक रही थी। हालांकि, हरमनप्रीत ने पांचवें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का मौका नहीं छोड़ा। इसके बाद दिलप्रीत ने भी गोल दागा, लेकिन रेफरी ने इसे अमान्य करार दिया। हरमनप्रीत ने इसके बाद 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागा और भारत को बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।
पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान का मैच हॉकी के इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक है। एक समय इस मुकाबले से ही टूर्नामेंट की अहमियत तय होती थी, लेकिन अब वह बात नहीं रही। पिछले 10 वर्षों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत अजेय रहा है। 20 मैचों में से भारत ने 18 जीते हैं और सिर्फ दो मैच ड्रॉ रहे हैं। एफआईएच विश्व कप में पिछली भिड़ंत में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर जाते समय टीम का जोश काफी ऊंचा लग रहा है। भारत अपना खिताब बचाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:
सूरज करकेरा (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, मंदीप सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह।
सब्स्टीट्यूट: मोहित एचएस, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, विवेकसागर प्रसाद, निलकांत शर्मा, सुमित, अमित रोहिदास।