Live
Asian Games Live: वॉलीबॉल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से जारी, तीरंदाजी में चिकिथा क्वार्टर फाइनल में हारीं
एशियन गेम्स में एक अक्टूबर को भारत के कई अहम मुकाबले होंगे। पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा, जबकि हॉकी टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने होगी। क्रिकेट में भारत का सामना श्रीलंका से सेमीफाइनल में होगा। इसके अलावा स्क्वैश, तीरंदाजी, शूटिंग, कुश्ती समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक और अगले दौर के लिए चुनौती पेश करेंगे।
लाइव अपडेट
Asian Games 2026 Live: स्क्वैश के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू
भारतीय महिला स्क्वैश टीम का सेमीफाइनल मुकाबला हांगकांग के खिलाफ शुरू हो गया है। भारत की ओर से अनाहत सिंह ने शुरुआत की है और उनका सामना चान सिन युक से हो रहा है। स्क्वैश में भारत अब तक तीन पदक जीत चुका है। अनाहत सिंह और अभय सिंह ने एकल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किए हैं, जबकि जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता है। अब भारतीय महिला टीम की नजर फाइनल में जगह बनाकर एक और पदक पक्का करने पर है।Asian Games 2026 Live: वॉलीबॉल में पाकिस्तान ने जीता पहला सेट
भारत के लिए मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाकिस्तान ने रणनीति के साथ खेलते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया है। जेरोम को पाकिस्तान ने ज्यादातर समय प्रभावी नहीं होने दिया। वहीं, भारतीय टीम से भी कुछ गलतियां हुईं, जिसका पाकिस्तान ने फायदा उठाया। अब भारत को अगले सेट में जोरदार वापसी करनी होगी।
Asian Games 2026 Live: वॉलीबॉल में पहले सेट में पाकिस्तान आगे
भारत और पाकिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। फिलहाल पाकिस्तान ने भारत पर छह अंकों की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के अंक 20 हैं, जबकि भारत के अंक 14 हैं। भारतीय टीम के कोच ने टाइमआउट लिया है और खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं। भारत को मैच में वापसी के लिए अब लगातार अंक जुटाने होंगे।Asian Games 2026 Live: सेपकटकरा में भारत ने वियतनाम को 2-0 से हराया
भारतीय सेपकटकरा टीम ने पुरुष क्वाड्रेंट ग्रुप का अपना आखिरी मुकाबला भी शानदार अंदाज में जीत लिया। भारत ने वियतनाम को 2-0 से हराया। टीम ने पहला गेम 15-12 और दूसरा गेम 15-9 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। टीम ने दो मुकाबलों में दो जीत दर्ज की हैं। अब भारत का अगला मुकाबला म्यांमार से होगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। अगर भारत अंतिम चार में जगह बना लेता है तो उसका पदक पक्का हो जाएगा। ऐसे में म्यांमार के खिलाफ मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगा।
Asian Games 2026 Live: वॉलीबॉल में भारत-पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल शुरू
भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने हैं। मुकाबले की शुरुआत तेज रही। पाकिस्तान ने शुरुआती दौर में दो अंकों की बढ़त बनाई, लेकिन भारत ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।Asian Games 2026 Live: क्रिकेट में पाकिस्तान-बांग्लादेश सेमीफाइनल में देरी
नागोया में गीले आउटफील्ड के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही है। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश का असर मैदान पर देखने को मिला है। करीब एक घंटे की देरी के बाद भी कई बार निरीक्षण किया जा चुका है, लेकिन शुरुआत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं थी।मुकाबले में और देरी होने पर इसका असर भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले सेमीफाइनल पर भी पड़ सकता है। खराब रोशनी के कारण उस मुकाबले में भी व्यवधान आ सकता है। अब मुकाबले को लेकर अपडेट आया है। टॉस सुबह 6:25 बजे होगा और मैच 6:45 बजे शुरू होगा। बारिश के कारण मुकाबले को घटाकर 13-13 ओवर का कर दिया गया है।
Asian Games 2026 Live: सेपकटकरा में भारत ने वियतनाम के खिलाफ पहला गेम जीता
भारतीय सेपकटकरा टीम ने शानदार शुरुआत की है। पुरुष क्वाड्रेंट ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत ने वियतनाम के खिलाफ पहला गेम अपने नाम कर लिया है। मुकाबला काफी करीबी रहा और एक समय दोनों टीमें 12-12 की बराबरी पर थीं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अंक जुटाए और दबाव बनाए रखते हुए पहला गेम 15-12 से जीत लिया।
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी क्वार्टर फाइनल में चिकिथा बाहर
चिकिथा तनिपर्थी को महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका एशियन गेम्स अभियान समाप्त हो गया। अंतिम एंड की शुरुआत भारतीय तीरंदाज के लिए खराब रही। चिकिथा ने 8 का निशाना लगाया, जिससे नूरिसा ने बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद चिकिता ने 9 का स्कोर किया, जबकि नूरिसा ने लगातार दो 10 लगाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।चिकिथा ने आखिरी तीर पर 10 का निशाना लगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। नूरिसा ने अपने अंतिम तीर पर 9 का स्कोर किया और अगले दौर में जगह बना ली। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक जीते थे, जिसमें ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस बार भारत को इस स्पर्धा में खाली हाथ लौटना पड़ेगा।
Asian Games 2026 Live: गोल्फ में महिला गोल्फरों का एक्शन शुरू
भारत की अदिति अशोक, दीक्षा डागर और प्रणवी शरथ उर्स ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को भारतीय दल के लिए दिन का एक्शन शुरू किया। तीनों महिला व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले और महिला टीम के राउंड-2 में हिस्सा ले रही हैं। फिलहाल प्रणवी दूसरे स्थान पर हैं, जबकि दीक्षा डागर और अदिति अशोक संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर चल रही हैं।
Asian Games 2026 Live: आज भारत का कार्यक्रम
03:00 AM – गोल्फ: महिला टीम, राउंड-2 – अदिति अशोक, दीक्षा डागर, प्रणवी शरथ उर्स
03:44 AM – गोल्फ: महिला व्यक्तिगत, राउंड-2 – प्रणवी शरथ उर्स
03:55 AM – गोल्फ: महिला व्यक्तिगत, राउंड-2 – दीक्षा डागर
04:06 AM – गोल्फ: महिला व्यक्तिगत, राउंड-2 – अदिति अशोक
सुबह के अहम मुकाबले
05:30 AM – तीरंदाजी: चिकिता तनिपार्थी, महिला कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल
05:30 AM – ताइक्वांडो: रूपा बायोर, महिला व्यक्तिगत पूमसे सेमीफाइनल
05:30 AM – सेपकटकरा: भारत पुरुष बनाम वियतनाम
06:10 AM – शूटिंग: अनिश, पुरुष 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन
06:30 AM – साइकिलिंग: हर्षवीर सिंह सेखों, पुरुष ओम्नियम स्क्रैच रेस
06:30 AM – टेनिस: सुमित नागल, पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल बनाम यीबिंग वू
06:30 AM – टेनिस: युकी भांबरी/रुतुजा भोसले, मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
06:30 AM – वॉलीबॉल: भारत पुरुष बनाम पाकिस्तान, क्वार्टर फाइनल
06:30 AM से – सेलिंग: विष्णु सरवनन, आईएलसीए-7 रेस
06:30 AM से – सेलिंग: प्रिंस नोबल/मनु फ्रांसिस, 49er रेस
06:35 AM से – सेलिंग: हर्षिता तोमर/शीतल वर्मा, 49er FX रेस
06:38 AM – तीरंदाजी: चिकिता तनिपार्थी, कंपाउंड व्यक्तिगत सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
06:40 AM से – सेलिंग: नेत्रा कुमानन, आईएलसीए-6 रेस
07:00 AM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का, महिला स्प्रिंट क्वालिफिकेशन
07:00 AM – साइकिलिंग: सेलेस्टिना, महिला स्प्रिंट क्वालिफिकेशन
07:00 AM – स्क्वैश: भारत महिला बनाम हांगकांग, सेमीफाइनल
07:10 AM से – गोल्फ: भारत पुरुष टीम, राउंड-2
तीरंदाजी और कुश्ती में पदक की दौड़
07:14 AM – तीरंदाजी: चिकिता तनिपार्थी, कांस्य पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
07:22 AM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन
07:30 AM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा क्वालिफिकेशन
07:30 AM – जूडो: यामिनी मौर्य, महिला 57 किग्रा राउंड ऑफ-16
07:30 AM – जूडो: इनिंगानबी थकेल्लंबम, महिला 70 किग्रा राउंड ऑफ-16
07:30 AM से – सेलिंग: श्रद्धा वर्मा/रविंद्र कुमार, मिश्रित 470 रेस
07:31 AM – तीरंदाजी: चिकिता तनिपार्थी, स्वर्ण पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
07:32 AM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना, 1/16 फाइनल
07:36 AM – कैनो स्लैलम: शिखा चौहान, महिला कयाक सेमीफाइनल
07:55 AM – कुश्ती: सुमित, 60 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वार्टर फाइनल
07:56 AM – साइकिलिंग: हर्षवीर सिंह सेखों, ओम्नियम टेम्पो रेस
08:04 AM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वार्टर फाइनल
08:10 AM – गोल्फ: वीर अहलावत, पुरुष व्यक्तिगत राउंड-2
08:12 AM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा क्वार्टर फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
08:19 AM – कुश्ती: नितेश, 97 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वालिफिकेशन
08:21 AM – गोल्फ: सप्तक तलवार, पुरुष व्यक्तिगत राउंड-2
08:29 AM – कुश्ती: सुमित, 60 किग्रा ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
08:32 AM – गोल्फ: युवराज संधू, पुरुष व्यक्तिगत राउंड-2
08:42 AM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
08:44 AM – कुश्ती: नितेश, 97 किग्रा ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
08:50 AM – रग्बी सेवन्स: भारत महिला बनाम हांगकांग
08:50 AM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
सुबह से दोपहर तक का एक्शन
08:57 AM – कुश्ती: नितेश, 97 किग्रा रेपेचेज, यदि लागू हुआ
09:02 AM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा रेपेचेज, यदि लागू हुआ
09:10 AM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा रेपेचेज, यदि लागू हुआ
09:16 AM – कुश्ती: सुमित, 60 किग्रा रेपेचेज, यदि लागू हुआ
09:35 AM से – सेलिंग: कात्या कोएल्हो, महिला आईक्यूएफओआईएल रेस
09:40 AM से – सेलिंग: माही वर्मा, गर्ल्स आईएलसीए-4 रेस
09:47 AM – तीरंदाजी: गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु, पुरुष कंपाउंड क्वार्टर फाइनल
10:00 AM – क्रिकेट: भारत पुरुष बनाम श्रीलंका, सेमीफाइनल
10:30 AM – कैनो स्लैलम: शिखा चौहान, महिला कयाक फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
10:30 AM – सेपकटकरा: भारत पुरुष बनाम म्यांमार
10:55 AM – तीरंदाजी: गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु, पुरुष कंपाउंड सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
11:31 AM – तीरंदाजी: गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु, पुरुष कंपाउंड स्वर्ण पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
11:39 AM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना, 1/16 रेपेचेज
11:55 AM – तीरंदाजी: गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु, पुरुष कंपाउंड कांस्य पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
11:57 AM – साइकिलिंग: हर्षवीर सिंह सेखों, ओम्नियम एलिमिनेशन रेस
दोपहर के बड़े मुकाबले
12:00 PM – ताइक्वांडो: रूपा बायोर, स्वर्ण पदक मुकाबला, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
12:00 PM – शूटिंग: अनिश, पुरुष 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
12:18 PM – साइकिलिंग: हर्षिता जाखड़ और स्वस्ति सिंह, महिला मैडिसन फाइनल
01:00 PM – स्क्वैश: भारत पुरुष बनाम मलेशिया, सेमीफाइनल
01:00 PM – हॉकी: भारत पुरुष बनाम पाकिस्तान, सेमीफाइनल
01:09 PM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना, 1/8 फाइनल
01:30 PM – जूडो: यामिनी मौर्य, महिला 57 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
01:30 PM – जूडो: इनिंगानबी थकेल्लंबम, महिला 70 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला/फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
01:33 PM – साइकिलिंग: हर्षवीर सिंह सेखों, ओम्नियम पॉइंट्स रेस
02:18 PM – साइकिलिंग: कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और सेलेस्टिना, 1/8 रेपेचेज
शाम के मुकाबले
02:30 PM – कुश्ती: सुमित, 60 किग्रा ग्रीको-रोमन पदक मुकाबले, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
02:30 PM – कुश्ती: अमन, 77 किग्रा ग्रीको-रोमन पदक मुकाबले, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
02:30 PM – कुश्ती: नितेश, 97 किग्रा ग्रीको-रोमन पदक मुकाबले, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
02:30 PM – कुश्ती: मानसी, 62 किग्रा महिला पदक मुकाबले, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
03:30 PM – रग्बी सेवन्स: भारत महिला बनाम चीन
04:42 PM – स्पोर्ट क्लाइंबिंग: दीपु मल्लेश, पुरुष स्पीड क्वार्टर फाइनल
04:49 PM – स्पोर्ट क्लाइंबिंग: दीपु मल्लेश, सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
04:58 PM – स्पोर्ट क्लाइंबिंग: दीपु मल्लेश, फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर