फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: India Win Silver in Women 10m Air Rifle Team Event, Open Medal Account

एशियन गेम्स: पहले ही दिन भारत की चांदी, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता रजत; पीएम मोदी-मुर्मू ने दी बधाई

Sun, 20 Sep 2026 03:37 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 20 Sep 2026 03:37 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पहले ही दिन अपना पदक खाता खोल लिया। महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्सा के विनोद की तिकड़ी ने रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India Win Silver in Women 10m Air Rifle Team Event, Open Medal Account
महिला 10 मीटर एयर राइफल - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपने पदकों का खाता खोल लिया है। महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्सा के विनोद की तिकड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया। टीम के इस प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धि ने खेलों में भारत का पदक खाता खोल दिया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने क्वालिफिकेशन में कुल 1898.0 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता। चीन ने 1904.2 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि मेजबान जापान 1897.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहा।

विज्ञापन

सोनम ने किया शानदार प्रदर्शन
भारत की ओर से सोनम उत्तम मस्कर ने क्वालिफिकेशन में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 634.1 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। एलावेनिल वलारिवन 633.5 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं। वहीं विदर्सा के विनोद ने 630.4 अंक हासिल किए और व्यक्तिगत रैंकिंग में 12वें स्थान पर रहीं। तीनों के संयुक्त प्रदर्शन ने भारत को टीम स्पर्धा में रजत पदक दिलाया।
विज्ञापन

चीन को स्वर्ण, जापान को कांस्य
महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में चीन ने 1904.2 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की टीम में वांग जिफेई ने 636.8, हान जियायु ने 633.8 और डू युचेन ने 633.6 अंक हासिल किए। मेजबान जापान ने 1897.1 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

एलावेनिल वलारिवन ने जीता रजत, पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय निशानेबाज लगातार देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। एलावेनिल का यह दिन का दूसरा पदक है, जिससे उनकी उपलब्धि और भी खास हो गई है। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि ने एशियन गेम्स में भारत का पदक खाता खोला है और इससे देश को गर्व हुआ है। उन्होंने एलावेनिल वलारिवन, विदर्सा के विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

अमित शाह और किरेन रिजिजू ने भी सराहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत ने एशियन गेम्स में अपने पदकों का सफर रजत पदक के साथ शुरू किया है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने इसे भारत के एशियन गेम्स 2026 अभियान की शानदार शुरुआत बताया और पूरी भारतीय टीम को आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed