फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: How a Draw and Bodyweight Rule Denied Suchika Tariyal a Place in the MMA Final

एशियन गेम्स में सुचिका तरियाल के साथ हुई बेईमानी?: बराबरी का रहा मुकाबला, फिर क्यों फाइनल की रेस से हुईं बाहर?

Mon, 21 Sep 2026 12:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Sep 2026 12:03 PM IST
सार

सुचिका तरियाल एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 60 किग्रा पारंपरिक MMA स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने से चूक गईं। उनके सेमीफाइनल मुकाबले को आधिकारिक समीक्षा के बाद ड्रॉ घोषित किया गया। नियम के मुताबिक बराबरी की स्थिति में वजन के आधार पर फैसला हुआ और 700 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण सुचिका को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
Asian Games 2026: How a Draw and Bodyweight Rule Denied Suchika Tariyal a Place in the MMA Final
सुचिका फूट फूटकर रोने लगीं - फोटो : PTI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारत की सुचिका तरियाल ने पारंपरिक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स यानी MMA में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह सेमीफाइनल में हार गईं और उनका फाइनल में पहुंचने का सपना बेहद नाटकीय अंदाज में टूट गया। सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ महिलाओं की 60 किग्रा सेमीफाइनल बाउट में सुचिका मुकाबला हारकर बाहर नहीं हुईं। आधिकारिक विरोध और समीक्षा के बाद मुकाबले को ड्रॉ घोषित किया गया, लेकिन इसके बाद वजन के नियम ने फाइनलिस्ट तय किया। मुकाबले के बाद भारतीय पक्ष ने आधिकारिक विरोध दर्ज कराया। इस मामले में आधिकारिक विरोध दर्ज कराया गया, जिसके लिए 1,000 डॉलर की फीस जमा की गई। यह फीस महासंघ और निखिल कुंदर ने दी। इसके बाद मुकाबले के फैसले की दोबारा समीक्षा की गई।
विज्ञापन

Asian Games 2026: How a Draw and Bodyweight Rule Denied Suchika Tariyal a Place in the MMA Final
सुचिका (दाएं) और तेओ (बाएं) का मुकाबला - फोटो : Twitter
10 जजों ने फुटेज देखकर दिया फैसला
आमतौर पर मुकाबले का फैसला तीन जजों के पैनल से होता है, लेकिन इस मामले में उपलब्ध सभी फुटेज की समीक्षा 10 जजों के पैनल ने की। समीक्षा के बाद किसी एक खिलाड़ी को विजेता नहीं चुना गया और मुकाबले को आधिकारिक तौर पर ड्रॉ घोषित किया गया। इसके बाद मुकाबले का नतीजा तय करने के लिए टूर्नामेंट के नियम लागू हुए। नियमों के अनुसार बराबरी की स्थिति में खिलाड़ियों के शरीर के वजन को आधार बनाया जाता है। यहीं सुचिका का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026: How a Draw and Bodyweight Rule Denied Suchika Tariyal a Place in the MMA Final
सुचिका और तेओ का मुकाबला - फोटो : Twitter
700 ग्राम ने बदल दिया पूरा नतीजा
सुचिका अपनी सिंगापुर की प्रतिद्वंद्वी तेओ हुई हून से 700 ग्राम अधिक वजन की थीं। ड्रॉ होने के बाद वजन के नियम के तहत फैसला सिंगापुर की खिलाड़ी के पक्ष में चला गया और सुचिका फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं। इस तरह मैट पर मुकाबला बराबरी का रहने के बावजूद सुचिका को फाइनल में जगह नहीं मिल सकी। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

Asian Games 2026: How a Draw and Bodyweight Rule Denied Suchika Tariyal a Place in the MMA Final
सुचिका और तेओ का मुकाबला - फोटो : Twitter
पहले राउंड में सुचिका का दबदबा
सेमीफाइनल की शुरुआत में सुचिका ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने घुटने से कई वार किए और तेओ को लगातार क्लिंच में रखकर मुकाबले पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की। पहले राउंड के करीब दो मिनट बाद सुचिका ने सिंगापुर की खिलाड़ी को जमीन पर गिराया और कई मुक्के लगाए। तेओ के दोबारा खड़े होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी ने कॉम्बिनेशन पंच जारी रखे। राउंड खत्म होने का हूटर बजने के बाद भी दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे पर वार करती रहीं। स्थिति को संभालने के लिए रेफरी को दोनों को अलग करना पड़ा।

दूसरे राउंड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर
दूसरे राउंड में सुचिका ने अपनी रणनीति बदली और तेओ की पहुंच से दूर रहने की कोशिश की। उनके कोच लगातार उन्हें करीब जाकर क्लिंच करने के लिए कह रहे थे। राउंड की शुरुआत में तेओ ने दबदबा बनाया और सुचिका को सबमिशन कर दिया। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने जल्द वापसी की और तेओ के ऊपर पहुंच गईं। इसके बाद सिंगापुर की खिलाड़ी ने एक बार फिर सुचिका को सबमिट किया। राउंड के आखिरी हिस्से में सुचिका सबमिशन से बाहर निकलने में सफल रहीं और उन्होंने तेओ को भी सबमिट कर दिया। उन्हें लगा कि उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया है, लेकिन निर्णायक नतीजे के लिए फैसला बाकी था। जज किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुए और मुकाबला तीसरे और आखिरी राउंड तक पहुंच गया।

Suchika Tariyal

Asian Games 2026: How a Draw and Bodyweight Rule Denied Suchika Tariyal a Place in the MMA Final
सुचिका भावुक हो गईं - फोटो : Twitter
आखिरी राउंड के बाद सुचिका की आंखों में आंसू
तीसरे राउंड में तेओ ने कई किक्स लगाईं। सुचिका कुछ हद तक रक्षात्मक रहीं और निर्णायक वार के मौके का इंतजार करती रहीं। मुकाबले के आखिरी पलों में सुचिका ने कुछ कॉम्बिनेशन पंच लगाए। तेओ ने भी किक्स से जवाब दिया। अंतिम बजर बजने के बाद सुचिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर छलांग लगाकर उसे जमीन पर गिरा दिया। रेफरी को दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा। मुकाबला खत्म होने के बाद सुचिका फैसले से खुश नहीं थीं। उन्होंने रेफरी से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया और मैट पर ही भावुक होकर रोने लगीं।

सुचिका को लगा कि उन्होंने फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन किया है। हालांकि, समीक्षा के बाद मुकाबला ड्रॉ घोषित हुआ और 700 ग्राम के वजन के अंतर ने फैसला सिंगापुर की खिलाड़ी के पक्ष में कर दिया। फाइनल से चूकने के बावजूद सुचिका ने भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। पारंपरिक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में यह भारत का ऐतिहासिक पदक रहा।

नियम क्या कहते हैं?
 

  • एशियन MMA के नियमों के मुताबिक, ओवरटाइम में मुकाबला ड्रॉ होने की स्थिति में पहले यह देखा जाता है कि दोनों में से किसी खिलाड़ी को मुकाबले के दौरान चेतावनी मिली थी या नहीं।
  • अगर दोनों खिलाड़ियों को बराबर संख्या में चेतावनियां मिली हैं, तो उन्हें दी गई सलाह/निर्देश को ध्यान में रखा जाता है।
  • अगर दोनों खिलाड़ियों को दी गई सलाह भी समान है, तो मुकाबले से पहले उनका वजन देखा जाता है।
  • अगर मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों का वजन भी समान हो, तो मुकाबले के बाद का वजन देखा जाता है।
  • अगर मुकाबले के बाद का वजन भी समान रहता है, तो तीन सहायक रेफरी झंडे उठाकर विजेता का फैसला करते हैं।
  • सुचिका के मामले में 700 ग्राम का वजन निर्णायक साबित हुआ। वजन के आधार पर तेओ ने मुकाबला जीत लिया और सुचिका फाइनल में पहुंचने से चूक गईं।
  • आधिकारिक तौर पर इस नतीजे को 'ब्रेक टाई बाई वेट' यानी वजन के आधार पर बराबरी तोड़कर जीत के रूप में दर्ज किया गया।
  • 36 वर्षीय सुचिका ने इसके बावजूद कांस्य पदक जीतकर भारतीय MMA में अपनी खास पहचान बनाई। उनकी संघर्ष और वापसी की कहानी युवा भारतीय MMA खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed