फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Himanshu Dhillon Wins Silver, Rudrankksh Patil Takes Bronze In 10m Air Rifle

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को 2 और पदक, हिमांशु ने जीता रजत, रुद्रांक्ष को कांस्य; गोल्ड का इंतजार जारी

Mon, 21 Sep 2026 10:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Sep 2026 10:04 AM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर पदक जीते। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लन ने रजत और रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक हासिल किया। चीन के शेन लिहाओ ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता। शूटिंग में भारत के पदकों की संख्या अब पांच हो गई है।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Himanshu Dhillon Wins Silver, Rudrankksh Patil Takes Bronze In 10m Air Rifle
एशियन गेम्स - फोटो : Twitter

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत ने एक साथ दो पदक अपने नाम किए। हिमांशु ढिल्लन ने रजत, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक जीता। हिमांशु ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, रुद्रांक्ष 230.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चीन के शेन लिहाओ ने 254.2 अंक हासिल कर एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

Asian Games 2026: Himanshu Dhillon Wins Silver, Rudrankksh Patil Takes Bronze In 10m Air Rifle
बाएं से- हिमांशु, शेन और रुद्रांक्ष - फोटो : Twitter
रुद्रांक्ष के हाथ से फिसला गोल्ड
रुद्रांक्ष पाटिल ने फाइनल में लंबे समय तक पदक की दौड़ में बढ़त बनाए रखी थी। वह लगातार स्वर्ण पदक की स्थिति में बने हुए थे, लेकिन बाद के दौर में चीन के शेन लिहाओ ने शानदार वापसी की। रुद्रांक्ष पहले स्वर्ण पदक की स्थिति से नीचे आए और इसके बाद 9.7 के एक खराब शॉट के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। इसके बाद उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2026: Himanshu Dhillon Wins Silver, Rudrankksh Patil Takes Bronze In 10m Air Rifle
बाएं से- पार्थ, हिमांशु और रुद्रांक्ष - फोटो : Twitter
टीम इवेंट में भी जीता था सिल्वर
रुद्रांक्ष और हिमांशु इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीत चुके हैं। उनके साथ भारतीय टीम में पार्थ माने शामिल थे। चीन ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक जीता था। इस तरह रुद्रांक्ष और हिमांशु दोनों के खाते में एशियन गेम्स 2026 में अब दो-दो पदक हो गए हैं।
विज्ञापन

Asian Games 2026: Himanshu Dhillon Wins Silver, Rudrankksh Patil Takes Bronze In 10m Air Rifle
बाएं से- विदर्सा, सोनम और इलावेनिल - फोटो : NRAI
इलावेनिल ने भी जीते दो सिल्वर
भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था। इसके अलावा इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया। इस तरह एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग से भारत के कुल पांच पदक हो गए हैं। हालांकि, भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद गोल्ड मेडल का इंतजार जारी है। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अभी तक एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। शूटिंग के अलावा भारत को एक पदक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मिला है। सुचिका तरियाल ने आज ही कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed