फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: Parul Choudhary wins Silver medal, Priti wins Bronze Medal in 3000 meter steeplechase final

Asian Games: भारत ने पहली बार महिलाओं की 3000 मी. स्टीपलचेज में एक साथ दो पदक जीते, पारुल-प्रीति ने रचा इतिहास

Mon, 02 Oct 2023 05:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 02 Oct 2023 05:41 PM IST
सार

सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी और प्रीति ने कमाल कर दिया। पारुल ने जहां रजत पदक जीता, जबकि प्रीति ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Parul Choudhary wins Silver medal, Priti wins Bronze Medal in 3000 meter steeplechase final
पारुल ने रजत और प्रीति ने कांस्य पदक जीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत के पदक जीतने का दौर जारी है। शूटिंग में भारतीय एथलीट्स के जलवे के बाद अब एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी कमाल दिखा रहे हैं। सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी और प्रीति ने कमाल कर दिया। पारुल ने जहां रजत पदक जीता, जबकि प्रीति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इन दोनों ने इतिहास भी रच दिया। एशियाई खेलों में पहली बार महिलाओं की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में भारत ने एक साथ दो पदक जीते हैं।
विज्ञापन

भारत ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पांच पदक जीते

एशियाई खेलों में महिलाओं की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज को पहली बार 2010 ग्वांग्झू में शामिल किया गया था। इसके बाद से एशियाड के चार संस्करणों में भारत पांच पदक जीत चुका है। 2010 एशियाड में सुधा सिंह ने स्वर्ण जीता था। वहीं, 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में ललिता बाबर ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में सुधा सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया था। अब 2023 हांगझोऊ एशियाई खेलों में पारुल और प्रीति ने दो पदक जीते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। 

Asian Games: Parul wins silver, bronze for Preeti in women's 3000m  steeplechase - Hindustan Times
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में क्या हुआ?

फाइनल में बहरीन की यावी विनफ्रेड मुतिले ने 9:18:28 के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पारुल 9:27:63 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, प्रीति और बहरीन की मेकोनेन के बीच कड़ी टक्कर थी। हालांकि, अंतिम क्षणों में प्रीति ने गजब की दौड़ लगाई और तीसरे स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहीं। उन्होंने 9:43:32 का समय लिया। 
विज्ञापन

महिलाओं की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में बहरीन सबसे सफल देश है। उसने इस इवेंट में दो स्वर्ण जीते हैं। वहीं, भारत पांच पदक, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य शामिल हैं। चीन ने दो रजत, जापान और वियेतनाम ने एक-एक कांस्य जीता है। स्टीपलचेज एक चुनौतीपूर्ण ट्रैक-एंड-फिल्ड खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को तरह-तरह की चुनौतियां दी जाती हैं। इस खेल में धावक को निश्चित बाधाएं और पानी की छलांग को पार करते हुए दौड़ पूरी करनी होती है।

Asian Games: Parul, Priti bag silver and bronze in 3000m steeplechase | Asian  Games 2023 News - Times of India

पारुल ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था

पारुल ने हाल ही में बुडापेस्ट में खेले गए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में भी कमाल किया था। वह इस दौड़ में 11वें स्थान पर रही थीं, लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 9:15.31 के समय के साथ दौड़ पूरी की थी। साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया था। पारुल ने तब ललिता बाबर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था। ललिता ने रियो 2016 ओलंपिक में 9:19.76 के समय के साथ तीन हजार मीटर स्टीपलचेज की दौड़ पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed