फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2023: Indian volleyball team defeated three-time winner Korea in tough match, made it to knockouts

Asian Games: भारतीय वॉलीबाल टीम ने तीन बार के विजेता कोरिया को कड़े मुकाबले में हराया, नॉकआउट में बनाई जगह

Wed, 20 Sep 2023 10:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Sep 2023 10:58 PM IST
सार

भारत की वॉलीबाल में विश्व रैंकिंग 73 है, जबकि कोरिया 27वें रैंक की टीम है। भारत ने अंतिम बार एशियाई खेलों में कांस्य पदक 1986 के एशियाई खेलों में जीता था। वॉलीबाल महासंघ के विवादों के चलते देश में लंबे समय से इस खेल की गतिविधिया ठप्प पड़ी हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Indian volleyball team defeated three-time winner Korea in tough match, made it to knockouts
भारत बनाम कोरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय वॉलीबाल महासंघ के खेल मंत्रालय से प्रतिबंधित होने के बावजूद वॉलीबाल टीम ने बुधवार को एशियाई खेलों में बड़ा उलटफेर कर दिया। भारत ने जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली और तीन बार एशियाड का स्वर्ण जीत चुकी कोरिया को पांच सेटों के संघर्ष में 25-27, 29-27, 25-22, 20-25, 17-15 से पराजित कर पूल सी में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने यह मुकाबला दो घंटे और 38 मिनट में मैच प्वाइंट बचाकर जीता। भारत की वॉलीबाल में विश्व रैंकिंग 73 है, जबकि कोरिया 27वें रैंक की टीम है। भारत ने अंतिम बार एशियाई खेलों में कांस्य पदक 1986 के एशियाई खेलों में जीता था। वॉलीबाल महासंघ के विवादों के चलते देश में लंबे समय से इस खेल की गतिविधिया ठप्प पड़ी हैं।
विज्ञापन

सात रजत जीत चुका है कोरिया एशियाड में
भारत ने मंगलवार को कंबोडिया को सीधे सेटों में हराकर जीत से शुरुआत की थी, लेकिन कोरिया के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं था। यह टीम 1966 से 2018 तक प्रत्येक एशियाई खेल में पदक जीतती आई है। 1978, 2002, 2006 की चैंपियन कोरिया सात बाद एशियाई खेलों में रजत पदक जीत चुकी है। ऐसे में इस देश पर जीत हासिल करना बड़ी बात है।

Asian Games 2023: Indian men's volleyball team stuns South Korea, enters  knock-out round | News9live
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज के लगातार तीन अंकों ने दिलाई जीत
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही पहले सेट में 10-13 से पिछडऩे के बाद भारतीय टीम ने 19-19 की बराबरी हासिल की, लेकिन अंत में यह सेट उसे 25-27 से गंवाना पड़ा। दूसरे सेट में भारत ने शुरू सेे बढ़त बनाई, लेकिन 24-25 और 25-26 से पिछडऩे के बाद उसने यह सेट 29-27 से जीता। तीसरे सेट में भी भारत शुरू से हावी रहा और 25-22 से जीत हासिल की। चौथे सेट में कोरिया ने वापसी करते हुए इसे 20-25 से जीता। पांचवें और निर्णायक सेट में भारत 8-6 की बढ़त पर था। स्कोर 12-12 हुआ। यहां से भारत ने 14-12 स्कोर कर दो मैच प्वाइंट हासिल किए, लेकिन कोरिया ने बचाव करते हुए 14-15 की बढ़त के साथ मैच प्वाइंट हासिल कर लिया। यहां से मंजूनाथ मनोज ने कमाल का स्पाइक लगाकर बराबरी दिलाई। इसके बाद उन्होंने एश्वल राय के साथ दो खूबसूरत ब्लाक कर भारत को 17-15 से जीत दिला दी। लिबेरो हरीप्रसाद और कप्तान विनीत कुमार ने भी शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed