फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   AsiaN GAMES 2023 Indian mens hockey team in Pool A with Pakistan first match against Uzbekistan

एशियाड: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पाकिस्तान के साथ पूल ए में, उज्बेकिस्तान से 24 सितंबर को होगा पहला मैच

Wed, 20 Sep 2023 01:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Sep 2023 01:10 PM IST
सार

हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम के कप्तान होंगे जबकि हार्दिक उप-कप्तान बनाए गए हैं। रवानगी से पहले कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने कड़ी तैयारियां की हैं। हाल ही में हमने चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
AsiaN GAMES 2023 Indian mens hockey team in Pool A with Pakistan first match against Uzbekistan
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम एशियाई खेलों में प्रभावी प्रदर्शन करने का संकल्प लेकर चीन रवाना हो गई। चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर खेलों की शुरुआत होगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारत पूल ए में पाकिस्तान, जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ है। पूल बी में दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं। दोनों पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 
विज्ञापन


हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम के कप्तान होंगे जबकि हार्दिक उप-कप्तान बनाए गए हैं। रवानगी से पहले कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने कड़ी तैयारियां की हैं। हाल ही में हमने चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। हम वही स्तर कायम रखने का प्रयास करेंगे। हमारे पूल में कड़े प्रतिद्वंद्वी है लेकिन हमें पदक मंच पर पहुंचने की पूरी उम्मीद है। 
विज्ञापन


भारतीय हॉकी टीम का कार्यक्रम
24 सितंबर बनाम उज्बेकिस्तान
26 सितंबर बनाम सिंगापुर
28 सितंबर बनाम जापान
30 सितंबर बनाम पाकिस्तान
02 अक्तूबर बनाम बांग्लादेश

भारतीय टीम : पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक (गोलकीपर), वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जर्मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, संजय (रक्षक) नीलकांता शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुमित और शमशेर सिंह (मध्यपंक्ति), अभिषेक, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह और ललित कुमार उपाध्याय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed