फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Cycling Sarita won bronze in 500 meter time trial Arshad won second gold medal in para category

Asian Cycling: सरिता ने 500 मीटर टाइम ट्रायल में कांस्य जीता, पैरा वर्ग में अरशद ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक

Fri, 23 Feb 2024 08:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Feb 2024 08:26 PM IST
सार

भारत ने शुक्रवार को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। स्वर्ण और रजत पैरा वर्ग में आया, जहां अरशद विजेता बने। 500 मीटर टाइम ट्रायल का स्वर्ण कोरिया की पार्क येबीन ने 35.81 सेकंड के साथ स्वर्ण जीता। 

विज्ञापन
Asian Cycling Sarita won bronze in 500 meter time trial Arshad won second gold medal in para category
सरिता कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो दिन दिन पूर्व टीम स्प्रिंट का स्वर्ण पदक जीतने वाली सरिता कुमारी ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में शुक्रवार को 500 मीटर टाइम ट्रायल में कांस्य पदक जीत लिया। झारखंड की सरिता ने क्वालिफाइंग दौर में 36.91 सेकंड का समय निकालते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फाइनल में उन्होंने 36.96 सेकंड का समय निकाला। यह इस चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में देश का पहला व्यक्तिगत पदक है। 
विज्ञापन


भारत ने शुक्रवार को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। स्वर्ण और रजत पैरा वर्ग में आया, जहां अरशद विजेता बने। 500 मीटर टाइम ट्रायल का स्वर्ण कोरिया की पार्क येबीन ने 35.81 सेकंड के साथ स्वर्ण जीता। 
विज्ञापन


सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत परस्यूट में मीनाक्षी चौथे स्थान पर रहीं और पदक जीतने से चूक गईं, लेकिन उन्होंने 3.42.51 मिनट का समय निकाल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। पैरा वर्ग में अरशद शेख ने स्वर्णिम प्रदर्शन का क्रम जारी रखते हुए सी2 क्लास के एक किलोमीटर टाइम ट्रायल का स्वर्ण जीता। यह इस चैंपियनशिप में उनका दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने अपने ही साथी आर्यवर्धन को पराजित किया। आर्यवर्धन को रजत मिला। अरशद ने 1.25.753 मिनट का समय निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed