{"_id":"6378a6ca2731f12bde3d7882","slug":"asian-cup-table-tennis-manika-batra-created-history-in-asia-cup-became-first-indian-woman-to-win-bronze-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Cup Table Tennis: मनिका बत्रा एशिया कप में कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, पीएम ने दी बधाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Cup Table Tennis: मनिका बत्रा एशिया कप में कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, पीएम ने दी बधाई
Sat, 19 Nov 2022 03:26 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 19 Nov 2022 03:26 PM IST
सार
मनिका एक करोड़ 63 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्हें सेमीफाइनल मैच में चौथी वरीय जापान की मीमा इतो ने हराया था।
विज्ञापन
मनिका बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप टेबल टेनिस में देश की नंबर एक महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कांस्य पदक मैच में हिना हयाता को 4-2 से हराया। हिना हयाता की रैंकिंग छह है। वह तीन बार इस इस टूर्नामेंट को जीत चुकी हैं। इस दिग्गज को खिलाड़ी को हराकर मनिका ने देश का नाम रोशन किया।
मनिका एक करोड़ 63 लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्हें सेमीफाइनल मैच में चौथी वरीय जापान की मीमा इतो ने हराया था। गैर वरीयता प्राप्त मनिका इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी से हारी थीं। मीमा इतो ने उन्हें 8-11 11-7 7-11 6-11 11-8 7-11 (2-4) से हराया था।
ये भी पढ़ें: FIFA WC: अपने आखिरी फीफा विश्व कप को यादगार बनाएंगे लियोनल मेसी, गोल्डन बूट पहनकर खेलते नजर आएंगे
विज्ञापन
39 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में 2015 में शरत कमल ने और 2019 में जी साथियान ने छठा स्थान हासिल किया था। टूर्नामेंट में एशिया के टॉप 16-16 पैडलर विश्व रैंकिंग और क्वालिफिकेशन के आधार पर खेलते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- यह सफलता कई एथलीटों को प्रेरित करेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनिका बत्रा की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने निजी ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मनिका को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं मनिका बत्रा को एशियाई कप में भारतीय टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई देता हूं। उनकी सफलता पूरे भारत में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी और टेबल टेनिस को और भी लोकप्रिय बनाएगी। इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मनिका को टैग भी किया।

I congratulate Manika Batra for scripting history for Indian Table Tennis at the Asian Cup by winning a Bronze. Her success will inspire many athletes across India and will make Table Tennis even more popular. @manikabatra_TT pic.twitter.com/dLAPvAdwx0
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2022