फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Champions Trophy Hockey: Team India defeated Malaysia 8-1, made it to the semifinals

Asian Champions Trophy Hockey: भारत ने मलयेशिया को 8-1 से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Wed, 11 Sep 2024 03:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Sep 2024 03:33 PM IST
सार

छह टीम का टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जा रहा है और शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन
Asian Champions Trophy Hockey: Team India defeated Malaysia 8-1, made it to the semifinals
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

गत चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मलयेशिया को 8-1 से रौंद दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। भारत ने बुधवार को लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। भारत के लिए पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने आठ गोल दागे। इनमें राज कुमार पाल के तीन गोल, अरिजीत सिंह हुंडल के दो गोल, जुगराज सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उत्तम सिंह का एक-एक गोल शामिल है। 
विज्ञापन


मलयेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनुवर ने 34वें मिनट में एक गोल किया। भारत अभी तीन जीत से नौ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। छह टीम का टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जा रहा है और शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम के फॉरवर्ड ने शानदार प्रदर्शन किया। राज कुमार पाल ने तीसरे, 25वें और 33वें मिनट में तीन गोल दागे, जबकि अरिजीत सिंह हुंडल ने छठे और 39वें मिनट में दो गोल किए। जुगराज सिंह ने सातवें, हरमनप्रीत सिंह ने 22वें और उत्तम सिंह ने 40वें मिनट में एक एक गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। तीन जीत के बाद उसके नौ अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान पांच अंक लेकर दूसरे और चीन तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दक्षिण कोरिया दो अंक लेकर दूसरे, जापान एक लेकर पांचवें और मलयेशिया एक अंक लेकर छठे स्थान पर है। भारत ने इससे पहले ग्रुप चरण के मुकाबले में चीन और जापान को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed