{"_id":"a2872540-6009-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"armstrong-could-face-legal-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनी कार्रवाई का सामना कर सकते हैं आर्मस्ट्रांग","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
कानूनी कार्रवाई का सामना कर सकते हैं आर्मस्ट्रांग
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
डोपिंग की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के बाद अमेरिकी साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार सात बार के टूर डी फ्रांस चैंपियन आर्मस्ट्रांग ने ओपेरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में डोपिंग की बात स्वीकार कर ली है। इस बृहस्पतिवार का प्रसारण बृहस्पतिवार रात 17 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
खेल वकील ब्रायन सोकोलो ने कहा कि चूंकि आर्मस्ट्रांग ने डोप लेने की बात स्वीकार कर ली है इसलिए उनके खिलाफ धोखेबाजी का मामला दर्ज करना आसान होगा। वहीं गोल्ड गेट यूनिवर्सिटी के कानून प्रोफेसर पीटर कीने ने कहा, ‘आर्मस्ट्रांग ने प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करने की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार के लिए जांच दोबारा शुरू करने का बेहतरीन मौका है। 1998 से 2004 तक सरकार से स्पांसरशिप लेने के लिए आर्मस्ट्रांग को आपराधिक अभियोजन का सामना भी करना पड़ सकता है। मैं पैसों की बात कर रहा हूं, बहुत सारे पैसों की।’
विज्ञापन