फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ankushita Boro and Arundhati Choudhary won gold-medal in BFI Cup other match results and reports

BFI Cup: अंकुशिता और अरुंधति ने बीएफआई कप में जीते स्वर्ण, हुसामुद्दीन-विश्वनाथ पुरुष वर्ग के फाइनल में पहुंचे

Mon, 06 Oct 2025 07:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 07:54 PM IST
सार

असम की अंकुशिता ने 60-65 किग्रा वर्ग के फाइनल में राजस्थान की पार्थवी ग्रेवाल को 3-2 से हराया, जबकि सेना की अरुंधति ने एआईपी की स्नेहा के खिलाफ 65-70 किग्रा वर्ग के फाइनल में 5-0 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Ankushita Boro and Arundhati Choudhary won gold-medal in BFI Cup other match results and reports
बीएफआई कप - फोटो : BFI Media

विस्तार

पूर्व युथ विश्व चैंपियन अंकुशिता बोरो और अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बीएफआई कप में सोमवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंकुशिता और अरुधति ने महिला वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम करने में सफल रहीं। असम की अंकुशिता ने 60-65 किग्रा वर्ग के फाइनल में राजस्थान की पार्थवी ग्रेवाल को 3-2 से हराया, जबकि सेना की अरुंधति ने एआईपी की स्नेहा के खिलाफ 65-70 किग्रा वर्ग के फाइनल में 5-0 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन

परवीन हुड्डा भी बनीं विजेता
विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 57-60 किग्रा वर्ग में हरियाणा की प्रिया को करीबी मुकाबले में 3-2 से हराया। अन्य मुकाबलों में उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रेलवे की मंजू रानी को 3-2 से हराकर 45-48 किग्रा वर्ग का खिताब जीता, जबकि रेलवे की ही भावना शर्मा ने रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहीं सविता को 48-51 किग्रा के फाइनल में 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र की खुशी जाधव ने एआईपी की दिव्या पवार को 51-54 किग्रा वर्ग में 3-2 से हराया और हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी धोता ने एआईपी की मुस्कान को 54-57 किग्रा वर्ग में 5-0 से मात दी। साई की मोनिका ने 70-75 किग्रा वर्ग में हरियाणा की निशु को हराकर खिताब जीता। वहीं, एआईपी की बबीता बिष्ट ने 75-80 किग्रा वर्ग के फाइनल पंजाब की कोमल को 3-2 से और साई की रितिका ने एआईपी की शिवानी तोमर को 5-0 से हराकर 80-85 किग्रा वर्ग का खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन

अमित पंघाल सेमीफाइनल में हारे 
पुरुष वर्ग में सेना के एस विश्वनाथ ने गोपी मिश्रा को 5-0 से हराकर 47-50 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सेना के अमित पंघाल तो आशीष से 50-55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता सेना के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और रेलवे के मितेश देसवाल को 55-60 किग्रा वर्ग में 5-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed