फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Angad Vir Singh Bajwa, Lakshay Sheoran and Mairaj Ahmed Khan will compete in ISSF Shotgun World Cup in Lonato

Shooting World Cup: लोनेटो विश्व कप में हिस्सा लेंगे भारत के शॉटगन निशानेबाज, बाजवा-मैराज भी होंगे शामिल

Thu, 03 Jul 2025 06:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

बाजवा, अनंतजीत सिंह नरुका और मैराज पुरुष स्कीट स्पर्धा में भाग लेंगे, जबकि महिला वर्ग में ओलंपियन माहेश्वरी चौहान और रेजा ढिल्लों के साथ गनीमत सेखों चुनौती पेश करेंगी।

विज्ञापन
Angad Vir Singh Bajwa, Lakshay Sheoran and Mairaj Ahmed Khan will compete in ISSF Shotgun World Cup in Lonato
अंगद वीर सिंह बाजवा और गनीमत सेखों - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के शॉटगन निशानेबाज लोनेटो विश्व कप में हिस्सा लेंगे। ओलंपियन अंगद वीर सिंह बाजवा, लक्ष्य श्योराण और मैराज अहमद खान जैसे अनुभवी निशानेबाज भी इसमें शामिल होंगे। भारतीय दल रविवार को बाजवा, श्योराण और मैराज की अगुआई में शॉटगन विश्व कप में हिस्सा लेंगे।  शनिवार को अभ्यास के दिन के बाद स्कीट निशानेबाज पुरुष और महिला वर्गों में क्वालिफाइंग दौर में सबसे पहले निशाना लगाएंगे। इस स्पर्धा का फाइनल मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

550 से अधिक निशानेबाज होंगे शामिल 
बाजवा, अनंतजीत सिंह नरुका और मैराज पुरुष स्कीट स्पर्धा में भाग लेंगे, जबकि महिला वर्ग में ओलंपियन माहेश्वरी चौहान और रेजा ढिल्लों के साथ गनीमत सेखों चुनौती पेश करेंगी। एशियाई खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता लक्ष्य, जसविंदर सिंह और जोरावर संधू पुरुष ट्रैप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में नीरू ढांडा, प्रीति रजक और प्रगति दुबे निशाना साधेंगी। मिश्रित टीम ट्रैप में लक्ष्य नीरू के साथ जोड़ी बनाएंगे जबकि संधू और प्रीति की जोड़ी होगी। प्रतियोगिता में 73 देशों के 551 निशानेबाज हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम इस प्रकार है...
स्कीट (पुरुष): अंगद वीर सिंह बाजवा, अनंतजीत सिंह नरुका, मैराज अहमद खान।
स्कीट (महिला): माहेश्वरी चौहान, रेजा ढिल्लों, गनीमत सेखों।
ट्रैप (पुरुष): लक्ष्य श्योराण, जसविंदर सिंह, जोरावर सिंह संधू।
ट्रैप (महिला): नीरू ढांडा, प्रीति रजक प्रगति दुबे।
ट्रैप मिश्रित: लक्ष्य श्योराण और नीरू ढांडा तथा जोरावर संधू और प्रीति रजक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed