फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   amar ujala samvad lucknow 2024 indian olympian manu bhaker parents supported

Samvad 2024: 'मेरी मां ने बिना रोक-टोक के मुझे आगे बढ़ने दिया', संवाद में मनु ने बताया अपनी सफलता का राज

Tue, 27 Feb 2024 04:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 27 Feb 2024 04:26 PM IST
सार

मनु ने बताया कि किसी खिलाड़ी का सफर उसकी मां से शुरु होता है। अगर माता-पिता बच्चों का समर्थन करते हैं तो उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनका हमेशा समर्थन किया।

विज्ञापन
amar ujala samvad lucknow 2024 indian olympian manu bhaker parents supported
मनु भाकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में अमर उजाला संवाद का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में कई नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भारत की स्टार शूटर और ओलंपियन मनु भाकर भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। उन्होंने अपने करियर और अपने निजी जीवन से जुड़ी तमाम बातें साझा की। मनु ने इस दौरान बताया कि उनके माता-पिता ने उनको इस मुकाम तक पहुंचने में सहायता की। 
विज्ञापन


माता-पिता करें बच्चों को समर्थन
मनु ने बताया कि किसी खिलाड़ी का सफर उसकी मां से शुरु होता है। अगर माता-पिता बच्चों का समर्थन करते हैं तो उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलती है। मनु ने कहा, "मैं मानती हूं किसी खिलाड़ी का सफर उसके घर पर उसकी मां से शुरू होता है। अगर माता-पिता उसे मौके नहीं देंगे तो कैसे होगा। अगर कल को मैं अपने घर पर जाऊं और कहूं कि यह स्पोर्ट्स छोड़कर पढ़ाई करना चाहती हूं तो वो सोचेंगे कल ही तो मेडल जीता आज फिर क्यों। लेकिन मेरे माता-पिता ने कभी ऐसा नहीं किया। उन्होंने मुझे मेरी मर्जी से चीजें करने दीं।"
विज्ञापन


युवाओं को दिया गुरु मंत्र
इस दौरान मनु ने युवा खिलाड़ियों को अनुशासन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "अगर कुछ हासिल करना है तो जिंदगी में अनुशासन होना चाहिए। कोई कल नहीं आता। आपको इस चीज को पकड़ कर रखना है कि कोई चीज करनी है तो करनी है। दृढ़ संकल्प लीजिए। आप अपने स्ट्रगल के बारे में निगेटिव मत सोचिए, बस अपने लक्ष्य के पीछे जाइए। ये सोचिए की जो आप सफर कर रहे हैं वो आगे चलकर आपकी कहानी बनने वाली है। तो बस अपने लक्ष्य के पीछे लग जाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed