फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aman and Shubham scored a century in cricket competition

अमन सिंह व शुभम चौधरी के शतक से ओलंपिक रजिस्टर सेमीफाइनल में

Thu, 15 Nov 2018 12:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Nov 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Aman and Shubham scored a century in cricket competition
अमन सिंह व शुभम चौधरी
कानपुर साउथ मैदान में चल रही 12 वीं स्व. आरके देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फाइनल में अमन सिंह व शुभम चौधरी के शतक से ओलंपिक रजिस्टर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ओलंपिक रजिस्टर ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान में 314 रन बनाए। जिसमें अमन सिंह ने 130 गेंदों में 8 छक्के , 18 चौकों की मदद से 164 रन बनाए।
विज्ञापन


शुभम चौधरी ने 83 गेंदों में 11 चौके व 3 छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी भरत क्लब की टीम 37.3 ओवर में 230 रन बनाकर आल आउट हो गई। ओलंपिक रजिस्टर के गेंदबाज अभिषेक पांडेय ने 4, अभिषेक यादव ने 3 व भरत अवस्थी ने 2 विकेट लिए। 
विज्ञापन


चौथा क्वार्टर फाइनल मैच कानपुर क्रिकेटर्स व कानपुर ईग्लेट्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर क्रिकेटर्स की टीम 39.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान में 251 रन बनाए। जिसमें मयंक शुक्ला ने 57 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी कानपुर ईग्लेट्स की टीम 35.1 ओवर में 180 रन बनाकर आल आउट हो गई। कानपुर क्रिकेटर्स के गेंदबाज जिती चक ने 4, समंवय दीक्षित व रवि सोनकर ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed