फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Alonso won the German Grand Prix

अलोंसो ने जीती जर्मन ग्रां प्री

Tue, 14 Aug 2012 10:08 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2012 10:08 AM IST
विज्ञापन
Alonso won the German Grand Prix
स्पेन के फर्नांडो अलोंसो ने फेरारी के लिए जर्मन ग्रां प्री जीतकर फार्मूला वन चैंपियनशिप में अपनी बढ़त को 34 अंक पहुंचा दिया जबकि चैंपियनशिप में भारतीय टीम फोर्स इंडिया के जर्मन ड्राइवर निको हल्केनबर्ग ने नौवां स्थान हासिल कर दो अंक अपने नाम किए।
विज्ञापन


जर्मनी के वर्ल्ड चैंपियन सेबेस्टियन वेटल रेडबुल के लिए दूसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन के जेंसन बटन ने मैकलारेन के लिए तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि वेटल के आखिरी से पहले वाले लैप में बटन को ओवरटेक करने की अभी जांच हो रही है। हल्केनबर्ग ने ग्रिड पर सात बार के चैंपियन माइकल शूमाकर के साथ दूसरी पंक्ति से शुरुआत की थी लेकिन वह नौवां स्थान ही हासिल कर सके।
विज्ञापन


हल्केनबर्ग के लिए यह संतोषजनक रहा कि उन्होंने फोर्स इंडिया को दो अंक दिला दिए। फोर्स इंडिया के एक अन्य ड्राइवर ब्रिटेन के पाल डी रेस्टा मामूली अंतर से अंक हासिल करने से चूक गए। उन्हें 11वां स्थान मिला। चैंपियनशिप में एकमात्र भारतीय ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन हमेशा की तरह एचआरटी टीम के लिए 23वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलोंसो चैंपियनशिप तालिका में 154 अंकों से चोटी पर बने हुए हैं। रेडबुल के आस्ट्रेलियाई ड्राइवर मार्क वेबर (120) दूसरे और वेटल (118) तीसरे स्थान पर हैं। फोर्स इंडिया के पाल डी रेस्टा 27 अंकों से 13वें और हल्केनबर्ग 19 अंकों से 15वें स्थान पर हैं। कार्तिकेयन के खाते में कोई अंक नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed