फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   AIFF Football Federation expels General Secretary Shaji Prabhakaran sacked due to lack of trust

AIFF: फुटबॉल महासंघ ने महासचिव शाजी प्रभाकरण को निकाला, भरोसे की कमी के कारण हुए बर्खास्त

Wed, 08 Nov 2023 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 08 Nov 2023 10:22 PM IST
सार

दिल्ली फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रहे प्रभाकरण ने छह सितंबर 2022 को एआईएफएफ महासचिव कर पद संभाला था। गुरुवार को कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें सदस्यों को औपचारिक तौर पर इस घटनाक्रम की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
AIFF Football Federation expels General Secretary Shaji Prabhakaran sacked due to lack of trust
Shaji Prabhakaran - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अपने महासचिव शाजी प्रभाकरण को विश्वास की कमी के कारण बर्खास्त कर दिया। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने मंगलवार को प्रभाकरण को बर्खास्तगी का पत्र दिया। उन्हें तीन सितंबर 2022 को ही यह पद दिया गया था। उप महासचिव सत्यनारायणन एम कार्यवाहक महासचिव होंगे एआईएफएफ उपाध्यक्ष एन ए हैरिस ने बताया, ''एआईएफएफ ने प्रभाकरण को बर्खास्तगी पत्र दे दिया है। वह अब एआईएफएफ महासचिव नहीं हैं।''
विज्ञापन


हैरिस ने आगे कहा, ''उप महासचिव सत्यनारायणन एम कार्यवाहक महासचिव होंगे। चौबे और प्रभाकरण के बीच विश्वास की कमी थी और प्रभाकरण की कार्यशैली से एआईएफएफ कार्यकारी समिति के सदस्य भी खुश नहीं थे।''
विज्ञापन


दिल्ली फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रहे प्रभाकरण ने छह सितंबर 2022 को एआईएफएफ महासचिव कर पद संभाला था। गुरुवार को कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें सदस्यों को औपचारिक तौर पर इस घटनाक्रम की जानकारी दी जाएगी। इससे पहले सोमवार को शाजी प्रभाकरण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में संकेत दिया था अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ में सब कुछ सही नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed