फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   AIBA Men's World Boxing Championships: Narender beats Mohammad Kendeh to reach the last-16 of the World Championships

एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: नरेंदर विश्व चैंपियनशिप के अंतिम-16 में, मोहम्मद केंदेह को हराया

Thu, 28 Oct 2021 11:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Oct 2021 11:33 PM IST
सार

नरेंदर ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह से दबदबा बनाया जो अधिकांश मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज को मुक्के जड़ने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
AIBA Men's World Boxing Championships: Narender beats Mohammad Kendeh to reach the last-16 of the World Championships
एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मुक्केबाज नरेंदर बेरवाल (+92 किग्रा) ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए एआईबीए पुरुष विश्व चैंपियनशिप के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। नरेंदर ने दूसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में सिएरा लियोन के मोहम्मद केंदेह को पराजित किया। 
विज्ञापन


नरेंदर ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह से दबदबा बनाया जो अधिकांश मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज को मुक्के जड़ने में नाकाम रहे। उन्हें मूवमेंट में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बड़ी प्रतियोगिता में पदार्पण कर रहे नरेंदर ने अधिक तेजी दिखाई और वह केंदेह के मुक्कों की जद से दूर रहने में सफल रहे। 
विज्ञापन


केंदेह का फुटवर्क खराब था। वह ना तो रक्षात्मक खेल पाए और ना ही आक्रमण कर पाए जिसके बाद रेफरी ने उन्हें तीसरा दौर खत्म होने से डेढ़ मिनट पहले उन्हें ‘स्टैंडिंग 8 काउंट’ दिया और फिर नरेंदर के पक्ष में मुकाबला रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार के चलते हटे वरिंदर
पहली बार खेल रहे वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को आर्मेनिया के केरेन तोनाकानयान को वाकओवर देने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि तेज बुखार के कारण वह मुकाबले में उतरने की स्थिति में नहीं थे। हाई परफोर्मेंस निदेशक सेंटियागो नीवा ने कहा कि वह वह अब बेहतर हैं। हम उन्हें अस्पताल ले गए और कोविड-19 परीक्षण भी कराया जो नेगेटिव आया। दुर्भाग्य की बात, आप इसमें क्या कर सकते हैं।

चाहर की अपील खारिज
भारत ने लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) की हार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया लेकिन उसकी अपील खारिज हो गई। चाहर को बुधवार को रेफरी द्वारा मैच रोकने के आधार पर एशियाई खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता कोरिया के किम हियोंगक्यू से मिली थी। भारत ने इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया लेकिन टूर्नामेंट की जूरी ने इसे खारिज कर दिया। 


दूसरे दौर के मुकाबले को रेफरी ने रोक दिया क्योंकि चाहर के माथे पर लगे कट से खून निकलने लगा था। यह चोट पहले दौर में हियोंगक्यू के हैडबट (सिर से प्रहार) से लगी थी। चाहर ने पहला दौर 4-1 से जीता था और दूसरे दौर में भी दबदबा बनाया लेकिन मुकाबला रोकने के बाद जजों ने फैसला कोरियाई मुक्केबाज के पक्ष में सुनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed