फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   After winning gold in Paris Olympics, Djokovic is ready for US Open, would like to win 100th title

US Open: पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद अमेरिकी ओपन के लिए जोकोविच तैयार, जीतना चाहेंगे 100वां खिताब

Sun, 25 Aug 2024 10:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 Aug 2024 10:26 PM IST
सार

सर्बिया के इस 37 वर्षीय खिलाड़ी का अमेरिकी ओपन के पहले दौर में सामना मंगलवार को मोल्दोवा के 138वीं रैंकिंग वाले राडू अल्बोट से होगा। अमेरिकी ओपन में रोजर फेडरर के बाद कोई भी खिलाड़ी लगातार टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है और अब जोकोविच के पास यह मौका है।

विज्ञापन
After winning gold in Paris Olympics, Djokovic is ready for US Open, would like to win 100th title
नोवाक जोकोविच - फोटो : ATP Tour

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उत्साह से भरे दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सोमवार से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन में रिकॉर्ड 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। गत विजेता जोकोविच ने पेरिस में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उनके नाम पर 24 ग्रैंडस्लैम सहित कुल 99 खिताब दर्ज हैं और वह यहां अपने खिताबों का शतक पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा सबसे अधिक सप्ताह तक विश्व का नंबर एक खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड भी जोकोविच के नाम पर है।

विज्ञापन

अल्कारेज से मिल सकती है कड़ी चुनौती
सर्बिया के इस 37 वर्षीय खिलाड़ी का अमेरिकी ओपन के पहले दौर में सामना मंगलवार को मोल्दोवा के 138वीं रैंकिंग वाले राडू अल्बोट से होगा। अमेरिकी ओपन में रोजर फेडरर के बाद कोई भी खिलाड़ी लगातार टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है और अब जोकोविच के पास यह मौका है। फेडरर ने 2004 से लेकर 2008 तक लगातार पांच खिताब जीते थे। जोकोविच को इस बार दूसरी वरीयता दी गई है। जोकोविच को स्पेन के 21 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है, लेकिन वह अमेरिकी ओपन में अपना पांचवां खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिताब का बचाव करने उतरेंगी 20 साल की गॉफ
अमेरिकी युवा टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगी। 20 साल की गॉफ ने पिछले साल खिताब जीता था और वह सोमवार को पहले दौर में फ्रांस की ग्राचेवा के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। गॉफ के लगातार दूसरे अमेरिकी ओपन के खिताब की राह में 2018 और 2020 की विजेता जापान की नाओमी ओसाका और 2022 की विजेता इगा स्वियातेक से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इसके अलावा एलिना स्वितोलिना, कैरोलिना प्लिस्कोवा और क्रेजीकोवा भी उलटफेर कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed