{"_id":"66e1c54c69247309970b406d","slug":"afi-president-adille-sumariwalla-pointed-out-sudden-decline-in-performance-of-indian-athletes-at-paris-olympic-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFI: एएफआई अध्यक्ष सुमरिवाला ने पेरिस ओलंपिक में एथलीटों के प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की, जानें क्या कारण बताया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
AFI: एएफआई अध्यक्ष सुमरिवाला ने पेरिस ओलंपिक में एथलीटों के प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की, जानें क्या कारण बताया
Wed, 11 Sep 2024 09:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:59 PM IST
सार
एएफआई अध्यक्ष ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के बाद खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए। एएफआई 2025 सत्र से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए घरेलू प्रतिस्पर्धा और क्वालिफिकेशन प्रणाली में बदलाव करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
सुमरिवाला और नीरज चोपड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन में अचानक आई गिरावट चिंता का विषय है। एएफआई अध्यक्ष ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के बाद खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए।
विज्ञापन
सुमरिवाला ने कहा, पेरिस में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अचानक गिरावट आई। एथलीटों को व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए था या अपने संबंधित स्पर्धाओं के फाइनल में तो पहुंचना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्वालिफिकेशन प्रणाली और घरेलू कैलेंडर में होगा बदलाव
एएफआई 2025 सत्र से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए घरेलू प्रतिस्पर्धा और क्वालिफिकेशन प्रणाली में बदलाव करने की योजना बना रहा है। एएफआई के अध्यक्ष सुमरिवाला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विषय में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए क्वालिफिकेशन प्रणाली में बदलाव लाने की योजना है जिससे एथलीट सही समय पर अपने प्रदर्शन को चरम पर पहुंचा सकें।
एएफआई 2025 सत्र से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए घरेलू प्रतिस्पर्धा और क्वालिफिकेशन प्रणाली में बदलाव करने की योजना बना रहा है। एएफआई के अध्यक्ष सुमरिवाला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विषय में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए क्वालिफिकेशन प्रणाली में बदलाव लाने की योजना है जिससे एथलीट सही समय पर अपने प्रदर्शन को चरम पर पहुंचा सकें।
अगले साल होने वाले दो बड़े टूर्नामेंट 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप हैं। सुमरिवाला ने कहा, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए एथलीटों को महत्वपूर्ण अंक जुटाने के लिए एक निश्चित संख्या में घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेना होगा। अच्छा प्रदर्शन एएफआई चयन पैनल से मंजूरी पाने के लिए फायदेमंद होगा।
विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्षों में से एक सुमरिवाला ने कहा कि अगले कैलेंडर वर्ष से क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, एथलीटों को अपने घरों के करीब प्रतिस्पर्धा करने का अधिक मौका मिलेगा। अगले सत्र से कम से कम 30 घरेलू प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना है।