{"_id":"617042d82f07af705d163365","slug":"afghanistan-taliban-beheaded-female-volleyball-player-mahjabeen-hakimi-also-threatens-her-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूर: तालिबान ने अफगानी महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी का सिर कलम किया, परिवार को भी दी धमकी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
क्रूर: तालिबान ने अफगानी महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी का सिर कलम किया, परिवार को भी दी धमकी
Wed, 20 Oct 2021 09:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:55 PM IST
सार
एक महीने पहले जब ये घटना हुई, तब किसी को पता नहीं चला, क्योंकि तालिबान के लड़ाकों ने खिलाड़ी के परिवार को धमकी दी थी।
विज्ञापन
महजबीन हकीमी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान की क्रूर हरकत सामने आई है। तालिबान लड़ाकों ने अफगानिस्तान की जूनियर नेशनल वॉलीबॉल महिला खिलाड़ी का सिर कलम कर दिया। इसकी जानकारी महिला टीम की कोच ने एक इंटरव्यू के दौरान दिया। इस खिलाड़ी का नाम महजबीन हकीमी था। हालांकि, सिल कलम वाली घटना एक महीने पहले यानी अक्तूबर की है, लेकिन उसकी जानकारी अब सामने आई है।
तालिबान ने परिवार को भी दी धमकी
अफगान महिला वॉलीबॉल राष्ट्रीय टीम की कोच ने बताया कि एक महीने पहले जब ये घटना हुई, तब किसी को पता नहीं चला, क्योंकि तालिबान के लड़ाकों ने खिलाड़ी के परिवार को धमकी दी थी। तालिबान ने कहा था कि किसी को इस बारे में बताने पर वह उनकी भी हत्या कर देंगे।
महजबीन स्टार खिलाड़ियों में से एक थीं
महजबीन, अफगानिस्तान में अशरफ गनी की सरकार के पतन से पहले काबुल नगर पालिका वॉलीबॉल क्लब के लिए खेलती थीं। वह क्लब के स्टार खिलाड़ियों में से एक थीं। कुछ दिनों पहले उनके कटे हुए सिर और खून से लथपथ गर्दन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इसके बाद सबको उनके बारे में पता चला।
विज्ञापन
हजारा जातीय समूह से तालिबान की दुश्मनी
महजबीन हजारा जातीय समूह से ताल्लुक रखती थीं। हजारा अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक हैं और तालिबान भी उनसे नफरत करता है। इतना ही तालिबान शासन में महिलाओं पर तरह-तरह के रोक हैं। उन्हें बुर्का पहनने को कहा जाता है। साथ ही घर से बाहर निकलने और खेलने पर भी रोक है।
कई महिला खिलाड़ी देश छोड़कर भाग चुकीं
यही वजह थी कि जब तालिबान अपनी हुकुमत जमा रहा था, तो कुछ महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी देश से भागने में सफल रहे थे, लेकिन महजबीन इसमें सफल नहीं हो सकीं। देश में काफी कम महिला खिलाड़ी बची हैं, ज्यादातर महिला खिलाड़ी देश से बाहर निकल चुकी हैं। इनमें अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्हें पुर्तगाल ने अपने देश में शरण दी है।