गंभीर और सूर्यकुमार की पारियां 'बेकार', अब्राम ने लूटा सबका दिल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-8 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बाद कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर के बाद सूर्यकुमार यादव ने लाजवाब पारी खेली लेकिन 2 साल के नन्हे बच्चे ने सभी का ध्यान खींच लिया।
हम यहां बात कर रहे हैं कोलकाता नाइटराइडर्स के सहमालिक शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अब्राम खान के बारे में। अब्राम पहली बार आईपीएल का मैच देखने स्टेडियम आया और उसका आना टीम के लिए बेहद लकी साबित हुआ। अब्राम के पापा की टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस को हरा दिया।
पहली बार मैच में दर्शक बना अब्राम खान
मुकाबले के दौरान अब्राम खान पूरे उत्साह में दिखाई दिया। ऐसा हो भी क्यों न, उसकी टीम ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन जारी रखा और मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया और टीम को 20 ओवर में 168 रन ही बनाने दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 98 रन बनाए।
अब्राम की मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने लगाए 5 छक्के
जवाब में कोलकाता ने कप्तान गौतम गंभीर की अर्धशतकीय पारी के बाद सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी की बदौलत मैच को 9 गेंद पहले ही जीत लिया।
सूर्य ने महज 20 गेंदों में 1 चौके के अलावा 5 जोरदार छक्के लगाए और नाबाद 46 रनों का योगदान दिया। कोलकाता ने यह मैच 9 गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत लिया।
पहली बार तीनों बच्चों के साथ दिखे SRK
नटखट अब्राम ने मैच के बाद पिता शाहरुख खान के साथ मैदान के चारो ओर चक्कर लगाए। अब्राम के अलावा शाहरुख के घर आर्यन खान और अहाना दो और बच्चे हैं।
कोलकाता की टीम 2 बार जीत चुकी है IPL