फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Abhishek Verma and Jyothi Surekha Vennam Win Bronze Medal in world Games

World Games: अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा का शानदार प्रदर्शन जारी, अब विश्व खेल में कांस्य पदक जीता

Mon, 11 Jul 2022 03:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 03:25 PM IST
सार

मिश्रित युगल में भारतीय जोड़ी अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले इन दोनों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 
 

विज्ञापन
Abhishek Verma and Jyothi Surekha Vennam Win Bronze Medal in world Games
अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय जोड़ी ने विश्व खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया। अभिषेक और ज्योति की जोड़ी शानदार फॉर्म में चल रही है। पिछले महीने में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इन दोनों ने विश्व खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तीरंदाजी के मिश्रित वर्ग में भारतीय जोड़ी ने मेक्सिको के एंड्रिया बेसेरा और मिगुएल बेसेरा की जोड़ी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने एक अंक से यह मुकाबला अपने नाम किया। पहले दौर में शानदार शुरुआत करने के बाद दूसरे दौर में भारतीय जोड़ी का प्रदर्शन गड़बड़ाया और मैक्सिको के खिलाड़ियों ने स्कोर बराबर कर लिया। हालांकि, अंत में भारतीय खिलाड़ी बेहतर साबित हुए और एक अंक से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन


मुकाबले के अंतिम छड़ो में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर तरीके से दबाव को सोखा और अंत में 157-156 के अंतर से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


अभिषेक वर्मा ने रचा इतिहास
भारतीय तीरंदाजी संघ ने बताया कि यह विश्व खेलों में भारत का पहला पदक था और विश्व कप के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता वर्मा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका 50 वां पदक था। वर्मा अब कंपाउंड तीरंदाजी के सभी चरणों में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने विश्व खेल, विश्व चैम्पियनशिप, विश्व कप फाइनल, विश्व कप, एशियाई खेल, एशियाई चैम्पियनशिप में पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, एकल प्रतिस्पर्धा में अभिषेक कुछ खास नहीं कर पाए। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अमेरिका के विश्च चैंपियन और नंबर एक खिलाड़ी माइक श्लोसेर ने हराकर बाहर कर दिया था। इसके बाद सेमीफाइनल मैच में उन्हें दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी जीन फिलिप बौल्च के खिलाफ 141-143 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांस्य पदक का मुकाबला भी वो कनाडा के क्रिस्टोफर पर्किन्स से 145-148 के अंतर से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed