फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   AAP leaders targets CWG Medalist wrestler Divya Kakran, says Seek vote for BJP, but notes from Kejriwal Video

Divya Kakran: CWG की पदक विजेता दिव्या और आप में तकरार बढ़ी, AAP ने कहा- वोट BJP के लिए मांगो, नोट केजरीवाल से

Fri, 12 Aug 2022 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Aug 2022 01:34 PM IST
सार

यह पूरा मामला तब से शुरू हुआ जब दिव्या ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में कांस्य जीता था। दिव्या ने ट्वीट कर लिखा था- उन्हें दिल्ली सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली थी। इसके बाद केजरीवाल सरकार ने कहा था कि दिव्या ने कभी उनसे मदद ही नहीं मांगी और वह दिल्ली से नहीं बल्कि 2017 से कुश्ती में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विज्ञापन
AAP leaders targets CWG Medalist wrestler Divya Kakran, says Seek vote for BJP, but notes from Kejriwal Video
दिव्या काकरान और आप नेता सौरभ भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वालीं दिव्या काकरान और आम आदमी पार्टी (आप/AAP) के बीच तकरार बढ़ गई है। दिव्या ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतने के बाद कहा था कि उन्हें तैयारी के लिए दिल्ली सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली थी। इस पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने उन्हें जवाब भी दिया था। अब पार्टी के नेताओं ने दिव्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


आप नेताओं ने दिव्या का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिव्या उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वोट की अपील करती हुई दिख रही हैं। दिव्या इस वीडियो में कह रही हैं- भाजपा को वोट दीजिए क्योंकि हम सब जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारे लिए कितना काम किया है। चाहे वह स्पोर्ट्स हो या शिक्षा या स्वास्थ्य, हर जगह सुधार हुआ है। 
विज्ञापन

AAP leaders targets CWG Medalist wrestler Divya Kakran, says Seek vote for BJP, but notes from Kejriwal Video
दिव्या काकरान - फोटो : amar ujala
इस वीडियो को आप नेता सौरभ भारद्वाज ने शेयर किया है। सौरभ पर पिछले दिनों भाजपा ने निशाना साधा था। दरअसल, सौरभ ने दिव्या के दिल्ली से खेलने को लेकर सवाल उठाए थे। सौरभ ने दिव्या के वोट वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- भाजपा का असली दर्द अब समझ आया। वहीं, आप पार्षद शालिनी सिंह ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- भाजपा के लिए वोट मांगना और अरविंद केजरीवाल से नोट मांगना सही नहीं है। मेरे ख्याल से एथलीट्स को राजनीति से दूर रहना चाहिए।
 

AAP leaders targets CWG Medalist wrestler Divya Kakran, says Seek vote for BJP, but notes from Kejriwal Video
दिव्या काकरान - फोटो : amar ujala
दरअसल, यह पूरा मामला तब से शुरू हुआ जब दिव्या ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में कांस्य जीता था। दिव्या ने ट्वीट कर लिखा था- उन्हें दिल्ली सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिली थी। इसके बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कहा था कि दिव्या ने कभी उनसे मदद ही नहीं मांगी और वह दिल्ली से नहीं बल्कि 2017 से कुश्ती में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं। 2017 तक दिव्या दिल्ली से खेलती थीं और उन्हें तब सहायता राशि दी जाती थी। आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर दस्तावेज भी दिखाए थे।
विज्ञापन

भाजपा ने आम आदमी पार्टी की आलोचना की थी

Will cut water supply to Delhi BJP chief's home if Haryana holds up  capital's quota, AAP warns
आप नेता सौरभ भारद्वाज

इसके बाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी सरकार की यह कहकर आलोचना की है कि वह कथित रूप से राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता दिव्या काकरान को निशाना बनाकर महिलाओं और खिलाड़ियों को अपमानित कर रही है। भाजपा का कहना था कि दिव्या की जीत किसी राज्य की नहीं बल्कि देश की जीत है। इसके बाद आप ने भी सवाल उठाए कि क्या अब भाजपा शासित 17 राज्य राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले 61 एथलीट्स को सम्मानित करेगा?

दिव्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पर आरोप लगाए

AAP leaders targets CWG Medalist wrestler Divya Kakran, says Seek vote for BJP, but notes from Kejriwal Video
दिव्या काकरान का स्वागत। - फोटो : amar ujala
गुरुवार को ही दिव्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- वह एक गरीब परिवार से आती हैं। उन्हें अपने रेसलिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए जूझना पड़ा है। दिव्या ने बताया कि उन्हें ट्रेन में टॉयलेट के बगल में बैठकर यात्रा करनी पड़ती थी, क्योंकि उनके पास यात्रा के लिए पैसे नहीं थे। इसके बावजूद दिल्ली सरकार ने उनकी कोई आर्थिक सहायता नहीं की थी। दिव्या ने बताया कि 2018 में उन्होंने यूपी के लिए खेलना शुरू किया और उन्हें इसके लिए सम्मानित भी किया गया था। दिव्या ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आर्थिक सहायता तो भूल जाएं, बल्कि किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं की।

शहजाद पूनेवाला ने आप पर साधा निशाना

BJP vs AAP over Divya Kakran: 'Be it jawans or our athletes, they seek  evidence' | Latest News India - Hindustan Times
दिव्या और शहजाद पूनावाला

वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप की सोशल मीडिया टीम ने दिव्या को ट्रोल किया और उनके नेता सौरभ भारद्वाज ने सर्टिफिकेट दिखाने की बात कहकर खिलाड़ी को अपमानित किया है। पूनावाला ने आरोप लगाया कि आप का इतिहास रहा है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बढ़ाने वाले का अपमान करती रही है, चाहे वो सैनिक हो या खिलाड़ी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को भारद्वाज को पार्टी में हर पद से हटा देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed