{"_id":"6840350a-29c9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aai-elections-will-monitor-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रालय की निगरानी में होंगे एएआई चुनाव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मंत्रालय की निगरानी में होंगे एएआई चुनाव
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Nov 2012 10:56 PM IST
विज्ञापन
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) के शुक्रवार को होने जा रहे चुनाव खेल मंत्रालय की निगरानी में होंगे। इस खेल में कोई भी सरकारी पर्यवेक्षक नहीं होने के चलते मंत्रालय ने विशेष तौर पर अपना पर्यवेक्षक भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए उसने साई की क्षेत्रीय निदेशक टीम्स राधिका श्रीमान को भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस बारे में उसने एएआई को भी सूचित कर दिया है। इससे पहले एएआई के सरकारी पर्यवेक्षक पूर्व तीरंदाज लालरेम सांगा थे। लेकिन मणिपुर तीरंदाजी संघ से जुड़े होने के चलते उन्हें इस पद से हटने को कहा गया था। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला विजय मल्होत्रा व बीबीपी राव के बीच है।
विज्ञापन
जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मल्होत्रा के खास तरलोचन सिंह व इबोविशेक शर्मा के बीच है। मल्होत्रा सरकारी गाइडलाइंस के विपरीत चुनाव लड़ रहे हैं।