फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   200 junior table tennis players stranded in Vijayawada due to the Michaung Typhoon

Michaung Typhoon: तूफान के कारण विजयवाड़ा में फंसे 200 जूनियर टेबल टेनिस खिलाड़ी, पंचकुला में होगा अगला चरण

Tue, 05 Dec 2023 10:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 10:51 PM IST
सार

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अंडर-11 और अंडर-19 के लगभग 200 खिलाड़ी और उनके परिजन विजयवाड़ा में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
200 junior table tennis players stranded in Vijayawada due to the Michaung Typhoon
चक्रवाती तूफान मिचौंग। - फोटो : एएनआई

विस्तार

विजयवाड़ा में अपना पहला अंडर-11 राष्ट्रीय रैंकिंग खिताब हासिल करना बंगाल की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीओश्री चक्रवर्ती के लिए खुशी के साथ दर्द भी लेकर आया क्योंकि वह इस खेल से जुड़े उन 200 लोगों में शामिल हैं जो तूफान मिचौंग के कारण आंध्र प्रदेश के इस शहर में फंसे हुए हैं। तूफान मिचौंग ने आंध्र प्रदेश के तटीय जिले बापतला में दस्तक दी जिसके कारण वहां से 80 किलोमीटर दूर विजयवाड़ा में भारी बारिश हो रही है। विजयवाड़ा में सोमवार को राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट समाप्त हुआ था।
विज्ञापन


भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अंडर-11 और अंडर-19 के लगभग 200 खिलाड़ी और उनके परिजन विजयवाड़ा में फंसे हुए हैं। विजयवाड़ा की राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता पांच क्षेत्रीय टूर्नामेंट में शामिल है। इन टूर्नामेंट की आखिरी प्रतियोगिता 8 दिसंबर से पंचकुला में खेली जाएगी। खिलाड़ी इस बात को लेकर परेशान हैं कि मौसम खराब होने के कारण क्या वे हरियाणा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन


श्रीओश्री के पिता मृणमय चक्रवर्ती ने कहा, ‘हमने तमिलनाडु एक्सप्रेस से नई दिल्ली तक के टिकट बुक किए थे जहां से हम आगे पंचकुला जाएंगे। रेलवे की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। रेलगाड़ी को यहां से सुबह चार बजे छूटना है लेकिन रेलगाड़ी के चेन्नई से रात चलने की संभावना नहीं है।’ खिलाड़ियों के पास अब इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। टूर्नामेंट के अंतिम चरण में महत्वपूर्ण रैंकिंग अंक दांव पर लगे हुए हैं जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed