{"_id":"5df322618ebc3e87d4687f2b","slug":"what-are-the-qualities-of-december-born","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानें दिसंबर में जन्मे लोगों का कैसा होता है स्वभाव, क्या हैं इनके अच्छे और बुरे गुण","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
जानें दिसंबर में जन्मे लोगों का कैसा होता है स्वभाव, क्या हैं इनके अच्छे और बुरे गुण
Fri, 13 Dec 2019 05:43 PM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 13 Dec 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर का महीना चल रहा है। इस महीने में कई लोगों का जन्मदिन होता है। आज हम जानेंगे कि दिसंबर माह में पैदा हुए लोगों का स्वभाव कैसा होता है। वे समाज में अपने आपको किस रूप में स्थापित करते हैं। दूसरों के लिए उनका व्यवहार कैसा होता है। आइए जानते हैं इस संबंध में क्या कहता है ज्योतिष विज्ञान।
विज्ञापन
दिसंबर में पैदा होने वाले लोगों का नकारात्मक पक्ष
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म दिसंबर माह में होता है, ऐसे लोग आलसी स्वभाव के होते हैं।
- अपने काम को टालते रहते हैं और जब समय आता है तो उस काम को हड़बड़ी में करते हैं।
- इनकी यह आदत कई बार इन्हें मुसीबत में डाल देती है।
- दिसंबर में जन्म लेने वाले थोड़े अभिमानी होते हैं।
- कई बार इन्हें लगता है कि इन्हें ही पूरी दुनिया की समझ है।
- जबकि ये दूसरों पर निर्भर रहने वाले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर में जन्म लेने वाले लोगों का सकारात्मक पक्ष
- दिसंबर में जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
- ये परिस्थितियों को दार्शनिक रूप से देखते हैं। हर पहलुओं पर ये गंभीरता से सोचते हैं।
- खासतौर से जिन लोगों का जन्म 15 से 31 दिसंबर के बीच होता है वे कलाकार और दार्शनिक होते हैं।
- इनमें गजब का आत्म-विश्वास देखने को मिलता है।
- अवसर मिलने पर ये खुद को एक अच्छी स्थिति में स्थापित कर पाने में सफल होते हैं।
दिसंबर में जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव
- दिसंबर में पैदा होने वालों का स्वभाव व्यावहारिक होता है।
- ये सबसे मिलजुल कर रहने वाले होते हैं।
- इसलिए इन लोगों के दोस्तों की तादात अधिक होती है।
- इनके व्यक्तित्व में एक अजीब आकर्षण होता है, जिससे दूसरे लोग इनकी ओर खींचे चले आते हैं।
- ये लोग अपने दोस्तों की संगत में अधिक प्रभावी होते हैं।
- प्रेम के मामलों में अधिक सक्रिय होते हैं।