Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार ऐसे लोगों की होती है कम आयु
Vidur Niti in Hindi: विदुर, महाभारत काल के ऐसे प्रखर विद्वान थे, जिन्हें दूरदृष्टा और महान विचारक कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि उनकी कही गई बातें भूतकाल में भी प्रासंगिक थी और भविष्य में भी प्रासंगिक रहेंगी। विदुर नीति के अनुसार मनुष्यों की बुरी आदतें उसको पतन की ओर ले जाती हैं। विदुर नीति के अनुसार जिन लोगों में कुछ विशेष प्रकार की गंदी आदतें होती हैं उनकी आयु कम होती है। उनका जीवनकाल लघु होता है। विदुर नीति में महात्मा विदुर ने लोगों के कल्याण के लिए कई बातें सूत्रों के रूप में बताया है। महात्मा विदुर के अनुसार, चार तरह के लोगों की आयु कम होती है।
विदुर के अनुसार, हर समय खुद की तारीफ करवाने वाला व्यक्ति और खुद को समझदार समझने वाला व्यक्ति घमंडी होता है। कुछ लोग खुद को सबसे ज्यादा श्रेष्ठ समझने लगते हैं, ऐसे लोगों की उम्र कम होती है।
विदुर नीति के अनुसार, लालच सबसे बुरी बला होती है। चाणक्य कहते हैं कि लोभी और स्वार्थी व्यक्ति ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहता है। विदित हो कि लालच और स्वार्थ को व्यक्ति का शत्रु माना गया है।
क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। गुस्से में इंसान कई बार कुछ इतना गलत कर जाता है कि उसका पश्चताप पूरे जीवन करना पड़ता है। इसलिए जब कभी भी गुस्सा आए उस पर तुरंत काबू पाने की कोशिश करनी चाहिए।
समाज में सुख, शांति बनाए रखने के लिए मनुष्य के अंदर त्याग की भावना होनी चाहिए। जो व्यक्ति त्याग करना नहीं जानता उसकी शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है।