फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Vidur Niti in Hindi these leave these four bad habits

Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार ऐसे लोगों की होती है कम आयु

Wed, 06 Jan 2021 07:17 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 06 Jan 2021 07:17 AM IST
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi these leave these four bad habits
विदुर नीति - फोटो : Rohit Jha

Vidur Niti in Hindi: विदुर, महाभारत काल के ऐसे प्रखर विद्वान थे, जिन्हें दूरदृष्टा और महान विचारक कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि उनकी कही गई बातें भूतकाल में भी प्रासंगिक थी और भविष्य में भी प्रासंगिक रहेंगी। विदुर नीति के अनुसार मनुष्यों की बुरी आदतें उसको पतन की ओर ले जाती हैं। विदुर नीति के अनुसार जिन लोगों में कुछ विशेष प्रकार की गंदी आदतें होती हैं उनकी आयु कम होती है। उनका जीवनकाल लघु होता है। विदुर नीति में महात्मा विदुर ने लोगों के कल्याण के लिए कई बातें सूत्रों के रूप में बताया है। महात्मा विदुर के अनुसार, चार तरह के लोगों की आयु कम होती है। 

विज्ञापन

ऐसे लोगों की होती है उम्र कम

विदुर के अनुसार, हर समय खुद की तारीफ करवाने वाला व्यक्ति और खुद को समझदार समझने वाला व्यक्ति घमंडी होता है। कुछ लोग खुद को सबसे ज्यादा श्रेष्ठ समझने लगते हैं, ऐसे लोगों की उम्र कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वभाव से लालची और स्वार्थी

विदुर नीति के अनुसार, लालच सबसे बुरी बला होती है। चाणक्य कहते हैं कि लोभी और स्वार्थी व्यक्ति ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहता है। विदित हो कि लालच और स्वार्थ को व्यक्ति का शत्रु माना गया है।

विज्ञापन

क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है

क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। गुस्से में इंसान कई बार कुछ इतना गलत कर जाता है कि उसका पश्चताप पूरे जीवन करना पड़ता है। इसलिए जब कभी भी गुस्सा आए उस पर तुरंत काबू पाने की कोशिश करनी चाहिए।

त्याग न करने वाले
समाज में सुख, शांति बनाए रखने के लिए मनुष्य के अंदर त्याग की भावना होनी चाहिए। जो व्यक्ति त्याग करना नहीं जानता उसकी शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed