फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Vidur Niti in Hindi these five kind of people always become poor

विदुर नीति: ऐसे पांच लोगों के घर पर कभी नहीं होती है बरकत

Fri, 25 Dec 2020 05:33 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 25 Dec 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi these five kind of people always become poor
vidur niti - फोटो : Social Media

विदुर नीति के अनुसार, कुछ विशेष प्रकार के लोगों के घर पर कभी बरकत नहीं होती है। ऐसे लोगों के घर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा नहीं बरसती है। ऐसे लोग सदा धन के लिए तरसते हैं। विदुर बेहद विद्वान और कुशल रणनीतिकार थे। कहते हैं महात्मा विदुर की समझदारी और भगवान श्रीकृष्ण का साथ पाकर पांडवों ने महाभारत युद्ध में कौरवों को परास्त कर दिया था। तो चलिए जानते हैं किन लोगों के घर पर नहीं होती है बरकत।

विज्ञापन

  • जिनके घर नहीं होती है साफ-सफाई

विदुर नीति के अनुसार, जिन लोगों के घर में साफ-सफाई नहीं होती है, गंदगी रहती है। ऐसे लोगों के घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। वहीं जहां साफ-सफाई होती है उस घर में सदा लक्ष्मी का वास होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  • जो नहीं करते हैं बड़े बुजुर्गों का सम्मान

विदुर नीति के अनुसार, जो लोग अपने से बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते हैं, उनका अनादर करते हैं ऐसे जातकों के घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। वहीं जिनके घरों में बड़े बुजुर्गों का आदर होता है उनके घर में सदैव बरकत बनी रहती है। 

विज्ञापन

  • जो होते हैं आलसी

विदुर नीति के अनुसार, आलसी लोगों पर मां लक्ष्मी कभी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं। कहते हैं कि ऐसे लोगों को हमेशा भाग्य पर रोना पड़ता है। महात्मा विदुर कहते हैं कि जिन लोगों में आलस्य होता है, वे लोग अपनी बर्बादी की वजह खुद बनते हैं। आलस्य को सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। आलस्य ही गरीबी को जन्म देता है। 

  • मेहनत से जी चुराने वाले

विदुर नीति के अनुसार, जो लोग मेहनत से जी चुराते हैं, उनके पास सदा ही धन का अभाव रहता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बैठे-बैठे तरक्की, उपलब्धि और रोजगार पाना चाहते हैं। लेकिन वास्तव में उनकी ये हसरतें पूरी नहीं होती है। लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपने लिए स्वयं मेहनत नहीं कर सकता है, उस पर ईश्वरीय कृपा भी नहीं बरसती है।

  • ईश्वर पर भरोसा न करने वाले

विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति ईश्वर पर विश्वास नहीं करता है ऐसे व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा कभी नहीं बरसती है। ऐसे जातकों का जीवन दरिद्रता में बीतता है। मनुष्य को हमेशा ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। अपने मन में रोजाना ईश्वर का ध्यान जरूर करें। संभव हो तो अपने घर में धूप-दीप भी जरूर जगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed