फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   vaastu tips for fountain

भूलकर भी इस तरह से घर में ना रखें फव्वारा, होगा बड़ा नुकसान

Fri, 31 Mar 2017 02:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 31 Mar 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
vaastu tips for fountain
फाउंटेन

घर में रखी जाने वाली सभी चीजों का ताल्लुक हमारी जिदंगी से भी होता है। अगर कोई चीज गलत जगह और गलत समय पर रखी गई है तो उसका प्रभाव जिंदगी में नकारात्मक पड़ता है। जिसका मालूम तक नहीं चलता। 

विज्ञापन


इन दिनों अधिकतर घरो में फव्वारा देखने को मिल जाता है। कही पर बड़ी साइज में बनवा लिया जाता है तो कुछ बाजार से ही खरीद लाते हैं। हालांकि घर में फव्वारे को अच्छी जगह लगने वाले स्थान पर ही रख दिया है। लेकिन क्या आप जानते है कि फव्वारे को गलत जगह पर रखने के कारण आपके घर की सुख शांति छिन सकती है। फव्वारे को भी सही समय और सही दिशा में रखने पर ही फलदायक होता है।

विज्ञापन

vaastu tips for fountain
लव बर्ड

- अगर आपने भी घर में फाउंटेन रखा है तो एक बार उसके पानी का बहाव देख लें। फाउंटेन से गिरने वाले पानी का बहाव कभी भी घर के बाहर की नहीं होना चाहिए। ध्यान रहे कि इसका बहाव हमेशा घर की तरफ ही हो। तालाब या फाउंटेन हमेशा घर के पूर्वोत्तर दिशा में होना चाहिए।

- बांस के पौधे को घर में रखने से परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है। इसी​लिए घर में जहां बैठक हो, उस जगह के पूर्व दिशा में यह पौधा लगाएं।

- घर में कभी भी कोई लड़ाई झगड़े वाली तस्वीर ना लगाएं। हिसंक तस्वीर लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है। वहीं अगर आप घर में गिरता हुआ पानी, झरने, नदी आदि की कोई भी तस्वीर लगा रहे हैं तो उसे हमेशा उत्तर दिशा में ही लगाएं। 
 
- दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए घर में लव बर्ड, मेंडारिन डक जैसे पक्षी को रखें। माना जाता है कि ये पक्षी प्रेम के प्रतीक होते हैं। 

- अगर आपको घर में नकारात्मक एनर्जी का अहसास हो रहा है तो घर की पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से बर्तन में नमक भर के रख दें। लेकिन ध्यान रखें कि नमक को हर चौबीस घंटे बाद बदलते रहना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed