फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   sudhanshu ji maharaj pravachan acheivement

बनिए खुशहाल, अभाव में जीना भी कोई अच्छी बात नहीं है

Mon, 06 Jan 2014 12:25 PM IST
सुधांशु जी महाराज / अध्यात्मिक गुरू
सुधांशु जी महाराज / अध्यात्मिक गुरू Updated Mon, 06 Jan 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
sudhanshu ji maharaj  pravachan acheivement

समय और अवसर को हाथ से मत निकलने दीजिए। हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, लेकिन समय एक बार ही मिलता है जीवन में आगे बढ़ने का अवसर भी वही होता है। अगर इंतजार में बैठे रहेंगे और यह सोचेंगे कि अभी थोड़ी देर रुक जाएं, फिर कर लेंगे, तो वह गलत है।

विज्ञापन


अतः प्रयास जारी रखो, लगातार कर्म से युक्त रहो, यही सफलता की ओर आपका कदम है। लोग सफलता का मतलब समझते हैं कि थोड़ा-सा पैसा इकट्ठा हो जाए। कई लोग कहते हैं, थोड़ी सत्ता हमें मिल जाए तो हम सफल हैं। कुछ सोचते हैं कि मकान बढ़िया बना लें तो हम सफल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 6 जनवरी से 12 जनवरी तक


कुछ लोग सोचते हैं, कि अगर संगठन प्रबल हो तो हम सफल हैं। अब सफलता किसे माना जाए? दरअसल सफलता वह चीज है, जिससे आपके जीवन में सुख, संतुष्टि, शांति, प्रतिष्ठा, उल्लास बना रहे और आप भविष्य को सुखद स्थिति में अनुभव करने लगें। इसी का नाम सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग झोपड़ियों में बैठकर भी प्रसन्न हैं और कई लोग महलों में रहकर भी व्यथित हैं, क्योंकि जीवन में निराशा और दुःख है। फिर भी यदि जीवन के लिए धन आवश्यक है तो उसके लिए भी प्रयास कीजिए। जीवन के लिए अगर संगठन चाहिए तो उसके लिए भी प्रयास कीजिए।

2014 का वार्षिक राशिफल आपने पढ़ा क्या


यदि बुनियादी चीजों की प्राप्ति करते हुए असफलता आती भी है तो सफलता के लिए पुनः प्रयास करना चाहिए। क्योंकि आदमी को सुख भी चाहिए, सुविधा भी चाहिए, सत्ता भी चाहिए और शक्ति भी चाहिए। इन सबके लिए प्रयास करना चाहिए। इन सबके बिना भी जिंदगी पूरी नहीं होती।

अभाव में जीना भी कोई अच्छी बात नहीं है। जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से आप मुंह नहीं मोड़ सकते। इसलिए मन को शांत और प्रसन्न रखें। मंत्र-शक्ति का सहारा लीजिए, प्रार्थना कीजिए, पुरुषार्थ कीजिए, सद्ग्रंथों का सहारा लीजिए। मन को कमजोर न होने दीजिए। दुर्भाग्य का रोना बिल्कुल न रोएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed