साप्ताहिक राशिफल: 6 जनवरी से 12 जनवरी तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह प्रारंभ में लाभ होगा व मित्रों का सहयोग मिलेगा क्योंकि चंद्र राशि के लाभ स्थान में है। 6 तारीख से बुध के उत्तरषाढा नक्षत्र में प्रवेश से भाग्य साथ देगा।
वहीं, शुक्र भी वक्री होकर सूर्य, बुध के साथ युति करेगा। इस तरह, भाग्य व लाभ स्थान का संयोग हो रहा है। सप्ताह के मध्य से चंद्र व्यय भाव में केतु के साथ परिभ्रमण करेगा, जो आप को मानसिक परेशानी देगा।
वित्तीय नुकसान होने के योग हैं। इस समय में किसी भी प्रकार के निर्णय न लें। विचारों की अस्थिरता के कारण आप का मन दुविधा में रहेगा। चल-अचल सपंत्ति संबंधित विवादों से दूर रहें।
वृषभ : नकारात्मकता हावी होगी।
सप्ताह की शुरूआत में न लाभ न हानि की स्थिति है। सप्ताह का प्रारंभ कर्म स्थान में चंद्र से होगा। रिश्तेदारों का आगमन, कार्य के अनुरूप सफर एवं कीर्ति मिलने की संभावनाएं हैं।
कृषि संबंधित कार्य में सफलता मिल सकती है। छोटे बड़े कार्यों में विघ्न आएगा, मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आप की सोच अनुसार काम नहीं होगा। स्वास्थ्य के अनुरूप भी खास मज़ा नहीं आएगा और बेचैनी रहेगी।
सरकार के साथ के कार्यों में आपको विघ्न एवं मुसीबतों का सामना करने को तैयार रहना पड़ेगा। मन आर्थिक विचारों से घिरा रहेगा। नकारात्मकता हावी होगी।
मिथुन : आपका भाग्य उदय होगा।
सप्ताह की शुरूआत में आप की जन्म राशि से भाग्य स्थान में चंद्र परिभ्रमण करेगा, जो लाभप्रद बात है। संतान, विद्याभ्यास और प्रेम संबंध में मिश्रित परिणाम मिलने की संभावना है।
इस समय आपका भाग्य उदय होगा। चंद्रमा बलवान होने के कारण अच्छे परिणाम मिलेंगे। 7 और 8 तारीख के दौरान आपके जीवन में मान एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
सरकार एवं बुजुर्गो की ओर से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। पुरानी वसूली होने की संभावना है। आप के कार्य समय पर संपन्न होंगे। मानसिक तौर पर शांति का एहसास होगा। आय के स्रोत उत्पन्न होंगे। सप्ताह का अंत अनुकूल नहीं रहेगा।
कर्क : अचानक से कोई बड़ा काम हाथ आएगा।
सप्ताह के पहले दो दिन आप को ग्रहदशा साथ नहीं देगी। इस समय सावधान रहने की जरूरत है। आप अगर इसे जीवन की छोटी सी चुनौती के तौर पर स्वीकारेंगे तो ज़्यादा कुछ नहीं होगा।
गणेशजी को लगता है कि जीवन में समस्याएं स्थायी नहीं होती हैं। व्यस्त जीवन से समय निकाल कर अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छोटे प्रवास या पर्यटन की योजना भी बना सकते हैं।
मन में चल रहे विचारों को गति मिलेगी। अचानक से कोई बड़ा काम हाथ आएगा, और उसमें कई तरह की अड़चनों के बाद आप का कार्य ठीक से खत्म होगा।
सिंह : इच्छा के विपरीत परिवर्तन हो सकते हैं।
सप्ताह प्रारंभ में आप दाम्पत्यजीवन का सुख प्राप्त करेंगे। साझेदारों के साथ लेन-देन अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। पर्यटन के लिए दिन अच्छे हैं।
भौतिक सुख मिलेगा। सप्ताह मध्य के दो दिन कुछ ठीक नहीं हैं। इस समय नए कार्य शुरू करने से गुरेज करें। सेहत पर पूरा ध्यान रखें। वित्तीय स्थिति बिगड़ सकता है।
तदपश्चात दो दिन चंद्र केतु के साथ रहेगा। इस समय आपके प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं। आप की इच्छा के विपरीत परिवर्तन हो सकते हैं।
आपके बरताव में चंचलता आ सकती है, परंतु सप्ताह का अंतिम दिन इन सभी के अशुभ फलों को शुभ में परिवर्तित कर देगा, ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं।
कन्या : वस्त्र और गहनों की खरीदारी करने जाएंगे।
गणेशजी के अनुसार सप्ताह शुरूआत अच्छी है। घर में शांति रहेगी। बीमार जातक स्वस्थ होंगे। सख्त मेहनत कार्य में सफलता दिलाएगी। परिजनों, प्रेमी व जीवन साथी से अपार स्नेह मिलेगा।
हिस्सेदारी लाभ देगी। नए कार्य बनेंगे। व्यवस्तता बढ़ेगी। आप सुंदर वस्त्र और गहनों की खरीदारी करने जाएंगे। वाहनसुख प्राप्त होगा। राज्य या सरकार विपरीत प्रवृत्तिओं से दूर रहें। 9 और 10 तारीख शायद आप के लिए ठीक नही हैं।
गणेशजी आप को बोली पर संयम रखने की सलाह देते हैं। सप्ताह के अंतिम चरण में आप गहरी चिंतनशक्ति एवं रहस्यमय विद्याओं की तरफ आकर्षित होंगे, ऐसी संभावना है। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे।
तुला : आकस्मिक खर्च हो सकता है।
गणेशजी को लगता है कि आप व्याकुल रहेंगे, किन्तु शुक्र की उपस्थिति धैर्य देगी। आप का अधिक वक्त चर्चा मे गुज़रेगा। सृजनशक्ति का विशेष उपयोग कर सकते हैं।
संतान पक्ष से सुख मिलेगा। प्रियजन से सुखद मिलन होगा। महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। वैचारिक उथल-पुथल मन को विचलित कर सकती है।
आकस्मिक खर्च हो सकता है। यात्रा योग है। मातृपक्ष संतोष देने वाला है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। यश प्राप्ति होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्ति होगी। शत्रुयों से सतर्क रहें। नया कार्य शुरू न करें। आध्यात्मिक सिद्धि के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक : रुके हुए कार्य खत्म होंगे।
गणेशजी के अनुसार इस सप्ताह आप घर के लिए नया फर्निचर व वाहन खरीद सकतें हैं। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। मां बेटे के रिश्ते अच्छे रहेंगे। आप में भावुकता अधिक रहेगी।
7 तारीख को नए कार्य शुरू न करें। प्रतियोगी और शत्रु पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहकार प्राप्त होगा। वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है। रुके हुए कार्य खत्म होंगे।
छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में सफलता प्राप्त होगी। शेयर सट्टे से दूर रहें। संतान के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। प्रतियोगियों और शत्रुओं की चाल आप के सामने नाकामयाब रहेगी। नौकरी के स्थल पर सहकर्मियों का सहकार प्राप्त होगा।
धनु : मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी।
गणेशजी के अनुसार सप्ताह के प्रारंभ में पूर्वनियोजित कार्य शुरू होंगे। जोश व उत्साह बना रहेगा। भाई-बहन के साथ अच्छे सम्बंध रहेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। खास लोगों से मेल मिलाप होगा।
कार्यों में सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को मात दे पाएँगे। छोटी यात्रा का योग है। सप्ताह मध्य में विशेष बातों को लेकर परिजनों से विचार विमर्श होगा। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। सप्ताह अंत में थोड़ी प्रतिकूलता है।
संतान पक्ष के कारण चिंतित रहेंगे। सौदे संभलकर करें। निवेश में करते वक्त सावधान रहें। आप का मन कल्पनाओं की तरंगों में अधिक व्यस्त रहेगा। लेखन कला और कविताएँ लिखने में आप की रुचि बढ़ेगी।
मकर : सप्ताह का प्रारंभ अच्छा है।
गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय गुज़रेगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे एवं शांति मिलेगी। संतान संबंधित समस्याओं का हल होगा।
प्रगति की संभावना है। सौंदर्य प्रसाधन, मनोरंजन एवं वस्त्रों, आभूषण की खरीदारी करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आंशिक रूप से बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए वर्तमान समय अच्छा है।
सप्ताह के दौरान आप के कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेंगे व धन प्राप्ति हो सकती है। कम्युनिकेशन पर विशेष ध्यान रहेग। एसएमएस, चैटिंग, फोन पर बातें आदि में आप व्यस्त रहेंगे। किन्तु आप फिजुल खर्च भी कर सकते हैं। मीडिया से जुड़े जातक अपना नेटवर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे।
कुंभ : सप्ताह का प्रारंभिक दौर लाभदायी रहेगा।
गणेशजी के अनुसार इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रफुल्लित रहेंगे। वित्तीय दृष्टि से सप्ताह का प्रारंभिक दौर लाभदायी रहेगा। परिजनों व मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की संभावना है।
आप की चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता अच्छी रहेगी। आप दाम्पंत्यसुख का आनंद ले पाएँगे। विरोधी कमजोर रहेंगे। भाग्योदय की संभावना है। सप्ताह उत्तरार्ध में आपमें साहसवृत्ति अधिक दिखेगी।
इस समय में सावधान रहें। आप किसी के साथ बातचीत और खासकर दूर रहते लोगों के साथ संदेश व्यवहार में सावधान रहें। परिवहन, पर्यटन वगैरह जैसे क्षेत्र से सम्बंधित जातकों को थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा ऐसी संभावना है।
मीन : पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा।
गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ में एकाग्रता कमी व मानसिक व्यथा अधिक रहेगी। खर्च अधिक होगा। निवेशकों को सोचकर आगे बढ़ना ज़रूरी है। स्वजनों से दूर रहना पड़ सकता है।
कम समय के लाभ की इच्छा से नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण कागज़ात पर हस्ताक्षर करने और कोर्ट कचहरी के काम में संभल कर आगे बढ़ें। सप्ताह के मध्य में आप की परिस्थिति में सुधार होगा।
आप मानसिक तौर पर अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर पाएँगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। नये कार्य की शुरूआत के लिए सही समय है। आय का प्रवाह बना रहेगा। क्रोध और बोली पर संयम रखना ज़रूरी है, अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।