फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   ramayan ram laxman sita haran

Ramayan: जब सीता के बारे में लक्ष्मण ने बताई हैरान करने वाली बात

Sun, 29 Mar 2020 06:54 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Mar 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
ramayan ram laxman sita haran
रामायण

रामलीला में भगवान राम के विवाह के बाद सबसे बड़ी घटना है राम का लक्ष्मण और देवी सीता के साथ वन गमन। आज की रामलीला में भगवान राम के वन गमन के प्रंसंग पर बात करते हैं। अयोध्या से निकलकर भगवान राम वन में रहने आए।

विज्ञापन


देवी सीता राम और लक्ष्मण के बीच उस प्रकार रह रही हैं जैसे ब्रह्म और जीव के बीच माया रहती है। लेकिन मारिच की माया के जाल में सीता फंस जाती हैं और राम से स्वर्ण मृग लाने के लिए हठ करती हैं।
विज्ञापन


राम मृग का शिकार करने मृग के पीछे-पीछे भागते हैं अंत में राम के सधे हुए वाण से सोने का मृग घायल हो जाता है और लक्ष्मण को पुकारता है। राम पर आई विपत्ति जानकर सीता लक्ष्मण को वन में जाकर राम की सुध लेने की जिद्द करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण को भाभी सीता की आज्ञा पालन करने के लिए वन में जाना पड़ता है लेकिन जाते-जाते लक्ष्मण एक सीमा रेखा बनाकर जाते हैं और सीता से आग्रह करते हैं कि वह इस रेखा को किसी भी हाल में पार न करें।

इस तरह रावण ले गया सीता

ramayan ram laxman sita haran

लक्ष्मण के जाने के बाद रावण साधु के वेष में भिक्षा मांगने आता है। सीता सीमा रेखा में रहकर भिक्षा देने का प्रयास करती है लेकिन रावण सीमा रेखा से निकलकर भिक्षा देने का आग्रह करता है।
 

साधु के रुप में रावण को सीता पहचान नहीं पाती है और सीमा रेखा पार कर जाती है। मौके की ताक में बैठा रावण सीता को पकड़कर अपने पुष्पक विमान में बैठाकर लंका लेकर विदा हो जाता है।


रामायण में सीता का सीमा रेखा पार करना संसार के लिए एक उदाहरण है कि मर्यादा की रेखा का किसी भी हाल में उल्लंघन नहीं करना चाहिए। साधु के रूप में शैतान भी हो सकता है इसलिए साधु के पास भी रहें तो मर्यादा रेखा का ध्यान रखें।

वर्तमान समय में यह बात काफी प्रासंगिक भी है क्योंकि बहुत से शैतान इन दिनों साधु का मुखौटा लगाए फिर रहे हैं, इसलिए सावधान रहने की बहुत जरूरत है।

लक्ष्मण ने बताई हैरान करने वाली बात

ramayan ram laxman sita haran
राम और लक्ष्मण जब वापस कुटिया में आते हैं तब सीता को कुटी में नहीं पाकर किसी अनहोनी से आशंकित हो जाते हैं। सीता की तलाश करते हुए एक स्थान पर राम को सीता के कुछ आभूषण मिले। राम ने उन आभूषणों में से कर्णफूल को दिखाकर लक्ष्मण से पूछा कि यह तो सीता के कर्णफूल हैं लेकिन यह घने वन में कैसे आए।


इस पर लक्ष्मण ने कहा कि हे भाईया राम कर्णफूल भाभी के ही हैं यह मैं कैसे बता सकता हूं, मैंने तो कभी भाभी के मुख की ओर देखा ही नहीं। मैं तो सेवक और पुत्र भाव से सदा भाभी के चरणों को देखा है इसलिए मैं सिर्फ उनकी पायल को पहचानता हूं।

लक्ष्मण की इन बातों को सुनकर राम सीता के न होने के कारण दुःखी थे वहीं लक्ष्मण के प्रति अपार प्रेम और आदर भाव से आनंदित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed