फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Mahavir Jayanti 2023 mahavir ji ke anmol vichar quotes in hindi top quotes by lord mahaveer

Mahavir Jayanti 2023: महावीर जयंती पर पढ़ें भगवान महावीर के अनमोल विचार, जीवन को मिलेगी नई राह

Tue, 04 Apr 2023 08:36 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 04 Apr 2023 08:36 AM IST
सार

Mahavir Jayanti 2023: भगवान महावीर ने पांच सिद्धांत बताए हैं जो आज भी समृद्ध जीवन और आंतरिक शांति की ओर ले जाते हैं। इसके अलावा उनके कुछ अनमोल विचार हैं, जो मनुष्य को जीवन में प्रेरणा देते हैं।

विज्ञापन
Mahavir Jayanti 2023 mahavir ji ke anmol vichar quotes in hindi top quotes by lord mahaveer
Mahavir Ji Ke Anmol Vichar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahavir Jayanti 2023: आज देशभर में महावीर जयंती मनाई जा रही है। महावीर जी का जन्म चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें व अंतिम तीर्थंकर थे। जैन संप्रदाय के लोगों के लिए महावीर जयंती बहुत ही खास मानी जाती है। इस दिन भगवान महावीर की पूजा की जाती है और उनके दिए गए उपदेशों को स्मरण किया जाता है। साथ ही उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलने का प्रयास किया जाता है। भगवान महावीर ने पांच सिद्धांत बताए हैं जो आज भी समृद्ध जीवन और आंतरिक शांति की ओर ले जाते हैं। इसके अलावा उनके कुछ अनमोल विचार हैं, जो मनुष्य को जीवन में प्रेरणा देते हैं। चलिए जानते हैं महावीर स्वामी के प्रेरणादायक विचार- 
विज्ञापन


Mahavir Jayanti 2023: महावीर जयंती कल, जानें इस पर्व का महत्व और भगवान महावीर के विचार 
विज्ञापन


महावीर जी के अनमोल विचार 
  • अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है। 
  • प्रत्येक जीव स्वतंत्र है। कोई किसी और पर निर्भर नहीं करता। 
  • किसी आत्मा की सबसे बड़ी गलती अपने असल रूप को ना पहचानना है और यह केवल आत्म ज्ञान प्राप्त कर के ठीक की जा सकती है। 
  • शांति और आत्म-नियंत्रण अहिंसा है। 
  • भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है। हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास कर के देवत्व प्राप्त कर सकता है। 
  • प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदमय है। आनंद बाहर से नहीं आता। 
  • सभी जीवित प्राणियों के प्रति सम्मान अहिंसा है। 
  • सभी मनुष्य अपने स्वयं के दोष की वजह से दुखी होते हैं, और वे खुद अपनी गलती सुधार कर प्रसन्न हो सकते हैं। 
  • खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है। 
  • आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है। असली शत्रु आपके भीतर रहते हैं, वो शत्रु हैं क्रोध, घमंड, लालच, आसक्ति और नफरत। 
  • आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है, न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है। 
Hanuman Janmotsav 2023: इस साल कब है हनुमान जन्मोत्सव, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और बजरंगबली की पूजा विधि 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed